फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The couple dies due to the current

करंट की चपेट में आने से दंपति की मौत

Sun, 26 Apr 2020 11:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
The couple dies due to the current
The couple dies due to the current - फोटो : PRATAPGARH
नगर कोतवाली के राजापुर औवार गांव में टीनशेड के दलान में लोहे के तार से बनाई गई बाड़ में बिजली के कटे केबिल से उतरे करंट की चपेट में आने से दंपति की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो लोगों की मौत से गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के राजापुर औवार निवासी भगवती प्रसाद सरोज (55) अपने मकान के बाहर टीनशेड के दलान में रहता था। उसकी पत्नी जगपत्ति देवी (50) रविवार दोपहर टीनशेड के दलान में बांधे गए लोहे की तार की बाड़ पर कपड़ा टांग रही थी। बाड़ में बिजली के कटे केबिल से करंट उतर रहा था। कपड़ा टांगते समय वह करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

उसकी चीख सुनकर भगवती उसे बचाने दौड़ा। वह भी करंट की चपेट में आ गया। इस बात की भनक घर के भीतर मौजूद परिवार के लोगों को नहीं लगी। इस बीच भगवती के बेटे प्रेमचंद्र की बेटी मुस्कान किसी काम से दलान की ओर आई तो दंग रह गई। दादा-दादी को जमीन पर गिरे देखकर वह शोर मचाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर परिवार के साथ आसपास के लोग दौड़ पड़े। आनन-फानन में पड़ोसियों की मदद से दोनों को लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भागे। यहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस बात की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

The couple dies due to the current

The couple dies due to the current- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed