फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   the contract of the transportation of quota ration cancled

खाद्यान्न की ढुलाई का ठेका निरस्त

Sat, 25 Apr 2020 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
the contract of the transportation  of quota ration cancled
ठेकेदार की मनमानी से परेशान कोटेदारों की शिकायत पर अफसराें ने ठेका निरस्त कर दिया। अब विभाग खुद ही कोटेदारों को खाद्यान्न पहुंचाएगा। कोटेदारों ने ठेकेदार पर घटतौली व खाद्यान्न की ढुलाई नहीं करने का आरोप लगाया था। जानकारी पर क्षेत्रीय विधायक ने भी अफसरों को पत्र लिखकर मामले की जांच को कहा था।
विज्ञापन

रामपुर-संग्रामगढ़ विकास खंड के कोटेदारों के घर तक खाद्यान्न पहुंचाने के लिए संविदा पर एक व्यक्ति का ठेका दिया गया था। लेकिन तीन दिन पहले दर्जनभर ठेकेदारों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ठेकेदार पर घटतौली व खाद्यान्न नहीं पहुंचाने का आरोप लगाया था। आरोप था कि ठेका होने के बाद भी कोटेदारों को खाद्यान्न ढुलाई का खर्च व भाड़ा देना पड़ता था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच विपणन विभाग का सौप दी गई। ठेकेदार को जवाब के लिए नोटिस दिया गया और खाद्यान्न के उठान पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना को हुई तो उन्होने जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार व क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक प्रयागराज को पत्र लिखकर खाद्यान्न लोडिंग में अनियमितता की जंाच कराने को कहा। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विपणन विभाग ने अनियमितता के आरोपी ठेकेदार का ठेका तत्काल प्रभाव ने ठेका निरस्त कर दिया। अब विपणन विभाग खुद ही खाद्यान्न कोटेदारों को पहुंचाएगा। इस बारे में जिला विपणन अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ठेका निरस्त कर दिया गया है। अब विभाग खुद कोटेदारों के यहां खाद्यान्न पहुंचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed