फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   the conition of road deterorated due to rain water filled in mohllas

बारिश से बिगड़ी सड़कों की सूरत, मोहल्लों में भरा पानी

Tue, 30 Jun 2020 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
the conition of road deterorated due to rain water filled in mohllas
the conition of road deterorated due to rain water filled in mohllas - फोटो : PRATAPGARH
बरसात से जहां सड़कों की सूरत बिगड़ गई है, वहीं मोहल्ले में पानी भरने से शहरियों का निकलना मुश्किल हो गया है। रविवार की रात और सोमवार की सुबह हुई बरसात से भगवाचुंगी क्रासिंग से सड़ारी, खजुरनी जाने वाली सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई। इधर, रेलवे कालोनी, कचहरी, एसपी आफिस और अंबेडकर चौराहे पर पानी भरा रहा। रविवार की रात और सोमवार की सुबह मिलाकर कुल 30 मिमी रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन

बारिश के चलते शहरियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्वी सहोदरपुर, रेलवे कालोनी में बरसात का पानी जमा है। इससे राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। एसपी कार्यालय और कचहरी में पानी भरा रहा। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, बरसात से सड़कें खस्ताहाल हो गई हैं। जिन सड़कों पर गड्ढे नहीं पाटे गए हैं, उनमें पानी भरा हुआ है। भगवाचुंगी क्रांसिंग से सड़ारी, खजुरनी मार्ग पूरी तरह कीचड़ में परिवर्तित हो गई है। ट्रकों के चलने से कीचड़ इतना फैल गया है कि कदम रखना मुश्किल हो गया है। कचहरी में पानी भरा होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि बरसात अभी जारी रहेगी।
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल खुलेंगे, इंटर कालेजों के लिए अभी आदेश नहीं
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल एक जुलाई से खुल जाएंगे। हालांकि स्कूल में अभी केवल शिक्षक-शिक्षिकाएं ही मौजूद रहकर विभागीय कार्य संपादित करेंगे। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सभी स्कूल खुलेंगे। बच्चों के खाते में एमडीएम की कनवर्जन कास्ट भेजने के लिए अभिभावकों का खाता नंबर एकत्रित करेंगे। इधर इंटर कालेजों के खुलने के लिए अभी कोई आदेश नहीं आया है। डीआईओएस सर्वदानंद ने बताया कि शासन से स्कूल खोलने के लिए कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पास के लिए रुपये वसूलने वाले बाबू का वीडियो वायरल
सदर तहसील में कोरोना काल में शादी का पास बनवाने के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है। सोमवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर तरह-तरह की चर्चा रही। हालांकि देर शाम को बाबू के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed