फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The condition of the woman who was injured in the shooting stabilized accused absconding

गोली लगने से घायल महिला की हालत स्थिर, आरोपी फरार

Sat, 18 Jul 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
The condition of the woman who was injured in the shooting stabilized accused absconding
थाना क्षेत्र के कंजासराय गुलामी में गोली लगने से घायल महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। शुक्रवार को परिजन उसे अस्पताल से डिस्चार्ज करा कर घर ले आने की तैयारी में जुटे रहे। उधर, आरोपी घर छोड़कर फरार है। उसकी तलाश में पुलिस हर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

कंजा सरायगुलामी निवासी एक युवक ने शादी से इनकार करने पर गुरुवार रात युवती पर फायर झोंक दिया था। उसे बचाने के चक्कर में मां जरीना (52) गोली लगने से घायल हो गई थी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर कर दिया गया था। वहां महिला की हालत स्थिर होने पर शुक्रवार को परिजन उसे डिस्चार्ज करा कर घर ले जाने की तैयारी में जुटे थे। घटना के बाद से ही आरोपी युवक घर छोड़कर फरार है। पट्टी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

आम के विवाद में कुनबे को पीटा
आम के विवाद में दबंगों ने लाठी-डंडे से कुनबे की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बाबा बेलखरनाथधाम भेजा। कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर किठौली गांव के आत्माराम पांडे की आम की बाग में कई हिस्सेदार हैं। आत्माराम का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह पड़ोस के कुछ लोग जबरन आम तोड़कर ले जा रहे थे। विरोध करने पर उनकी, पत्नी सीता और पुत्र गुड्डू पांडे की जमकर पिटाई कर दी। हल्ला-गुहार पर जुटे लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed