फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The cleanliness campaign continued only till the officers were photographed

Pratapgarh News: अफसरों के फोटो खिंचवाने तक ही चला स्वच्छता अभियान

Sun, 01 Oct 2023 09:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 01 Oct 2023 09:17 PM IST
विज्ञापन
The cleanliness campaign continued only till the officers were photographed
कांशीराम कालोनी जोगापुर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में पहुंचे नोडल हिमांशू कुमार। संवाद
रविवार को स्वच्छता पखवाड़े के पहले दिन सफाई अभियान चला, मगर असल में यह सिर्फ अफसरों के फोटो खिंचवाने तक ही सीमित रहा। इसका मुख्य कार्यक्रम पहले रानीगंज अजगरा गांव में होना था, मगर सुबह यह बदलकर जोगापुर स्थित कांशीराम कालोनी कर दिया गया। बड़ी संख्या में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई। नोडल अधिकारी और अपर मुख्य सचिव हिमांशु कुमार वहां पहुंचे और फोटो खिंचवाकर चलते बने। उनकी गाड़ी निकलते ही सफाई कर्मचारी भी चले गए।
विज्ञापन


-----
बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में चला अभियान
बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में भी स्वच्छता अभियान चला। रानीगंज में स्वच्छता पखवारे को लेकर रविवार की सुबह पूर्व भाजपा विधायक धीरज ओझा ने कार्यकर्ताओं के साथ प्राथमिक विद्यालय बभनमई में सफाई की।जगेशरगंज स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने स्वच्छता मिशन के तहत रैली निकालकर श्रमदान किया। प्रधानाचार्य अंजनी चतुर्वेदी ने स्वच्छता के विषय में जानकारी दी। बेलखरनाथधाम ब्लॉक के केआर इंटर कॉलेज शीतलागंज में छात्र-छात्राओं ने पूरे परिसर की सफाई की।
विज्ञापन


गौरा ब्लॉक परिसर में खंड विकास अधिकारी अवनीश त्रिपाठी के नेतृत्व में ब्लॉक के कर्मचारियों ने साफ-सफाई की। कटरा मेदनीगंज स्थित बैंक आफ बड़ौदा शाखा प्रबंधक शिवम कटियार की अगुआई में कटरा चौराहा पर काली मंदिर और तालाब पर सभी बीसी और बीसी सखी के साथ साफ-सफाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बच्चों ने किया पौधरोपण

गड़वारा के डीपीएस पब्लिक स्कूल बिहारगंज और मानव विकास विद्यालय में बच्चों ने स्वच्छता अभियान में शामिल होकर परिसर की सफाई की। एक कदम स्वच्छता की ओर के तहत बच्चों ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर अलका पांडेय, अर्चना शुक्ल ,कीर्ति पांडेय, सोनी ओझा और सीबा सिंह मौजूद रहीं।

------
मनगढ़ धाम में भक्तों ने की साफ-सफाई
कुंडा। भक्ति धाम मनगढ़ में रविवार को एक तारीख एक घंटा एक साथ कार्यक्रम के तहत अध्यक्षा विशाखा त्रिपाठी के नेतृत्व में धाम में सफाई की गई। कृपालु महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने रविवार को सीएचसी कुंडा पहुंचकर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाया।


---------



चित्रकला में आन्या, निबंध में अंश पटेल ने मारी बाजी
मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में आन्या विश्वकर्मा पहले, अर्पिता तिवारी दूसरे और श्रेया तिवारी व शगुन गौतम तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में अंश पटेल पहले, प्रिंस यादव दूसरे और लवली सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। इसमें मो. फरहीम, पितामह यादव, रोशन लाल, मनोज कुमार, आशा मिश्रा, शिखा श्रीवास्तव ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

कांशीराम कालोनी जोगापुर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में पहुंचे नोडल हिमांशू कुमार। संवाद

कांशीराम कालोनी जोगापुर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में पहुंचे नोडल हिमांशू कुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed