फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The city bathed under the lights of lamps

दीपों की सतरंगी रोशनी में नहाया शहर

Sun, 27 Oct 2019 09:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
The city bathed under the lights of lamps
चिलबिला बाजार में दीपावली पर रंगीन विद्युत झालरों से जगमग हुए भवन। - फोटो : PRATAPGARH
ज्योति पर्व दिवाली जगमग दीपों के साथ रविवार को धूमधाम से मनाई गई। सूर्यदेव के अस्त होते ही दीप और आकर्षक झालरों से शहर ऐसे रोशन हुआ कि मानो आसमान के तारे धरती पर उतर आए हो। लक्ष्मी-गणेश को प्रसन्न करने के लिए कमल और गुलाब के पुष्पों के साथ ही मोती चूर के लड्डू, पंचमेवा और फल अर्पित कर उनसे सुख-शांति और संपन्नता का आशीर्वाद मांगा। महिलाओं ने सज-धजकर मां लक्ष्मी को सिंदूर अर्पित कर अपनी मांग में लगाया। पूजन के बाद लाई, लावा, चिउरा, गट्टे तथा मिठाइयों का प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाने के लिए शहर और गांवों में दिन भर चहल-पहल रही। शाम को घर आंगन, खेत- खलिहान में दीप जलाए गए। घरों की मुंडेर और कोनों की साफ-सफाई करने के साथ ही, घरों में रंगोली और आकर्षक झालरों से सजाया गया था। शहर के पंजाबी मार्केट, विवेक नगर, बलीपुर, अजीत नगर में घरों को ऐसा सजाया गया था, कि जैसे रात्रि की बेला नहीं, दिन की चकाचौंध हो।
विज्ञापन

पर्व को लेकर लोगों में उत्साह देख गया। शाम होते ही मोती चूर का लड्डू, पंचमेवा, फल, मिठाई का भोग लगाकर मां लक्ष्मी-भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजन अर्चना की गई। उन्होंने परिवार और पति की सलामती की प्रार्थना की। इस मौके पर कई जगह लोगों ने व्रत रखा और भजन गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजन के लिए नहीं करना पड़ा इंतजार
दिवाली के दिन शाम से ही पूजन अर्चन का शुभ मुहूर्त होने के कारण लोगों को माता लक्ष्मी और गणेश की पूजा के लिए इंतजार नहीं करना पड़ा। रविवार को शाम होते ही विधि-विधान से होने वाले पूजन के लिए वृष लग्न में 6.45 से 8.41 बजे तक शुभ मुहूर्त था। इसलिए शाम से तैयारी करने वाले लोग पूजन का मुहूर्त प्रारंभ होते ही देवी का आह्वान करना प्रारंभ कर दिया। हालांकि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में देररात तक पूजन-अर्चन का दौर चलता रहा।

दिलीपपुर में दीपावली पर घर में दीप जलाती महिला।

दिलीपपुर में दीपावली पर घर में दीप जलाती महिला।- फोटो : PRATAPGARH

दीपावली पर आतिशबाजी से रोशन हुआ शहर।

दीपावली पर आतिशबाजी से रोशन हुआ शहर।- फोटो : PRATAPGARH

दीपपर्व पर मीराभवन में आतिशबाजी करते बच्चे।

दीपपर्व पर मीराभवन में आतिशबाजी करते बच्चे।- फोटो : PRATAPGARH

दीपपर्व पर मीराभवन में आतिशबाजी का आनन्द लेता बच्चा।

दीपपर्व पर मीराभवन में आतिशबाजी का आनन्द लेता बच्चा।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed