फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The child's body was taken out

Pratapgarh News: दो माह बाद कब्र खोदकर निकाला गया बालक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
The child's body was taken out
मां की फरियाद पर जिलाधिकारी संजीव रंजन ने मौत की वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। शनिवार को एसडीएम कुंडा व सीओ सदर की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह का पता नहीं चल सका। इस पर विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

बाघराय क्षेत्र के टेकीपट्टी निवासी रूपचंद्र सरोज का 12 वर्षीय बेटा संकलेश सरोज का 27 नवंबर 2023 को घर की दूसरी मंजिल पर पढ़ाई कर रहा था। करीब तीन बजे संकलेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों की मौजूदगी में पड़ोसियों ने बालक के शव को जहानाबाद गंगा घाट पर दफना दिया। इधर, मृतक की मां पुष्पा देवी का कहना है कि उसे पता चला कि बेटे की हत्या कर शव को दरवाजे के पास रख दिया गया था। इसके बाद पुष्पा ने डीएम से गुहार लगाई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार को एसडीएम भरतराम व सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता की मौजूदगी में कब्र से बालक का शव निकला गया। बेटे का शव देख मां पुष्पा देवी बेहोश हो गई। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। इसके बाद जांच के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया। इसके अलावा सिर के बाल, दांत, शरीर के कुछ अन्य हिस्सों को डीएनए जांच के लिए रखा गया। सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed