फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The child had a problem with his left leg, the doctor operated on his right leg

Pratapgarh News: बच्चे को दिक्कत थी बाएं पैर में, डॉक्टर ने ऑपरेशन कर दिया दाएं का

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
The child had a problem with his left leg, the doctor operated on his right leg
राजापाल चौराहे पर स्थित गीता हॉस्पिटल के चिकित्सक की लापरवाही सामने आई है। छह वर्षीय बच्चे के बाएं पैर की जगह दाहिने पैर का ऑपरेशन डॉक्टर ने कर दिया। जानकारी होने पर परेशान परिजनों ने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के सिपाह महेरी पूरनपुर पटखान की रहने वाली शबनम बानो का आरोप है कि बृहस्पतिवार को उसके छह वर्षीय बेटे अयान के बाएं पैर में मोच आ गई। उसे चलने फिरने में दिक्कत होने लगी। उसे लेकर परिजन गीता हॉस्पिटल पहुंचे। 35 हजार रुपये लेने के बाद उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन

चिकित्सक ने जांच कराया। जांच के बाद बाएं की जगह दाएं पैर का ऑपरेशन कर दिया। बाएं पैर में पट्टी बांधकर छोड़ दिया। इससे बच्चा अपने दोनों पैरों से चलने में असमर्थ हो गया। शबनम का आरोप है कि गलत इलाज करने की बात करने पर कर्मचारियों ने उसे धक्का देकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को संदेह था कि उसके बेटे के पैर का गलत ऑपरेशन किया गया है। हड्डी की जगह एक फोड़े का ऑपरेशन किया गया है। बच्चे का वह इलाज करेंगे।
डॉ. पीपी पांडेय, संचालक गीता हॉस्पिटल।
मेरे पास इस तरह की शिकायत नहीं आई है। मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. एएन प्रसाद, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed