Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The Chhath festival begins; the *nirjala* (waterless) fast commences today.

Pratapgarh News: छठ महापर्व शुरू, आज से शुरू होगा निर्जला व्रत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The Chhath festival begins; the *nirjala* (waterless) fast commences today.
छठ की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है। पहले दिन नहाय खाय से व्रत शुरू हुआ। शनिवार को खरना (लोहंडा या रसियाव-रोटी) प्रसाद ग्रहण कर महिलाएं और पुरुष निर्जला व्रत रखेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को घरों में साफ-सफाई हुई। महिलाओं ने दाउरा, सूप को साफ-सुथरा किया। दिन में कद्दू-भात का सात्विक भोजन तैयार किया गया। पारंपरिक रूप से कद्दू, लौकी की सब्जी, चने की दाल और चावल का सेवन किया। भोजन में लहसुन और प्याज का परहेज किया गया।
विज्ञापन

व्रती महिलाओं और पुरुषों ने खुद भोजन प्रसाद ग्रहण किया। उसके बाद घर के सदस्यों ने प्रसाद प्राप्त किया। शनिवार को दिन भर निर्जला उपवास रखकर शाम के समय मिट्टी के चूल्हे और आम की लकड़ी पर खरना का प्रसाद तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन मुख्य रूप से गुड़ की खीर, घी की रोटी और फल का प्रसाद तैयार होगा। सूर्यास्त के बाद भगवान सूर्य और छठी मैया की विधि-विधान से पूजा होगी। इसके बाद व्रत रखने वाले लोग भोग लगाकर ग्रहण करेंगे।

खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही व्रत करने वाली महिलाओं और पुरुषों का 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। रविवार की शाम संध्या अर्घ्य और सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed