{"_id":"61004e458ebc3e42f77ca7f6","slug":"the-cases-filed-against-traders-during-the-corona-period-should-be-withdrawn-pratapgarh-news-ald311949131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में व्यापारियों पर दर्ज फर्जी मुकदमें लिए जाएं वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में व्यापारियों पर दर्ज फर्जी मुकदमें लिए जाएं वापस
विज्ञापन
व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
को जिले के एक दिनी दौरे पर आए उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी कंछल से मिलकर जिले के व्यापारियों ने कोरोना काल में व्यापारियों पर दर्ज हुए मुकदमों को खत्म करने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष ने जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर व्यापारियों का दर्द रखने को कहा है।
सोमवार की शाम लोकनिर्माण विभाग के डाक बंगले में व्यापारी नेता बनवारीलाल कंछल ने जिले के व्यापारियों से बातचीत की। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी ने प्रदेश अध्यक्ष को सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों के हितों की लड़ाई सदैव जारी रहेगी। व्यापारियों के मान-सम्मान के साथ कभी भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने अपने मांगपत्र में कोरोना काल में व्यापारियों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने, जीएसटीधारकों की मौत पर दस लाख रुपये आर्थिक मदद, पटरी और असहाय दुकानदारों को दो-दो हजार रुपये मासिक आर्थिक सहायता देने की मांग की। इसके पूर्व व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर रामशंकर जायसवाल, लखन बाबा, संजय सोनी, श्यामलाल, कृष्णमोहन केसरवानी, विनय ससिंह, सुनील जायसवाल, अख्तर राइन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।