फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The car rider took the young man away from the market in public

सरेआम बाजार से युवक को उठा ले गए कार सवार

Wed, 03 Nov 2021 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The car rider took the young man away from the market in public
kidnapping
विश्वनाथगंज बाजार में बुधवार को सामान खरीदने आए अभिषेक कुमार (18) को कार सवार लोग जबरन उठा ले गए। उसे पीटकर घायल कर दिया। लोगों के पीछा करने पर उसे रेलवे स्टेशन के करीब छोड़कर भाग निकले। शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल के लिए भेजने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी घर से फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के गजेहड़ा निवासी अभिषेक कुमार बुधवार की सुबह सामान खरीदने के लिए विश्वनाथगंज बाजार आया था। इस दौरान उसके पड़ोस के चार युवक वहां कार से पहुंच गए। उन्होंने अभिषेक को घसीटकर कार में बैठा लिया। कार सवार लोगों के साथ आधा दर्जन बाइक से अन्य लोग भी थे। अभिषेक को जबरन कार में बैठाने के बाद वे मानधाता की ओर भाग निकले। इससे बाजार में हड़कंप मच गया। मामला समझते ही बाजार के लोगों ने कार का पीछा कर लिया।
विज्ञापन

यह देख आरोपी अभिषेक को मारपीट कर स्टेशन के क्रासिंग पर छोड़कर भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल अभिषेक को लेकर परिजन थाने गए। जहां से उसे मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि उसके भाई नीतीश कुमार से मंगलवार की शाम अमित यादव, राज यादव व आयुष यादव से विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके चलते उन लोगों ने उसे अगवाकर पीटा। उसके पिता करमचंद की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed