फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The car returning from the procession became uncontrollable, people narrowly escaped

Pratapgarh News: बरात से लौट रही कार हुई बेकाबू, बाल बाल बचे लोग

Fri, 02 Jun 2023 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 02 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
The car returning from the procession became uncontrollable, people narrowly escaped
बरात से लौट रही कार हुई बेकाबू, बाल-बाल बचे लोग
विज्ञापन

रानीगंज। भदोही जिले के सुजहा निवासी राजेंद्र गौतम अपनी कार लेकर जौनपुर जंघई भांजे की शादी में गए थे। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद वह वापस प्रतापगढ़ जा रहे थे। रास्ते में रानीगंज के दरियापुर पावर हाउस के पास चालक को झपकी आ गई और कार हाईवे की छोड़ बेकाबू होकर सरांय भरतराय निवासी नौशाद के स्टील बक्से की दुकान में घुस गई। जिससे दुकान पर खड़ी अधिवक्ता वसीम अहमद की बाइक और रस्तीपुर के अधिवक्ता दिनेश की साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं दुकान के बाहर रखे गए बक्शे और ड्रम भी क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई सामने मौजूद नहीं था, नहीं तो एक बड़ी दुर्घटना हो जाती। सूचना पर पहुंची पुलिस कार मालिक और टूटी गाड़ियों को लेकर थाने पहुंची। थाने में दोनों पक्ष नुकसान की बात को लेकर सुलह समझौते के प्रयास में लगे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed