{"_id":"69e67dbf5b65bca665016fa8","slug":"the-bullion-market-bustled-jewelry-and-coins-sold-briskly-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-165751-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सराफ बाजार रहा गुलजार, आभूषणों के साथ सिक्कों की हुई बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सराफ बाजार रहा गुलजार, आभूषणों के साथ सिक्कों की हुई बिक्री
विज्ञापन
सोमवार को सराफा की दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
अक्षय तृतीय पर्व का उत्साह सोमवार को भी बरकरार रहा। खरीदारों की भीड़ से बाजार गुलजार रहे। सोने-चांदी के आभूषणों के साथ सिक्के और बर्तन की खरीदारी अधिक हुई। कपड़ा व्यापार और वाहन बाजार में भी रौनक देखी गई।
शहर के पंजाबी मार्केट और चौक घंटाघर की सराफ दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। भंगवाचुंगी और चिलबिला बाजार स्थित दोपहिया वाहन एजेंसियों पर भी खरीदारी हुई। शहर के ठठेरी बाजार में बर्तन की बिक्री हुई।
आभूषण कारोबारी मनीष केसरवानी ने बताया कि मेकिंग चार्ज पर छूट और उपहार के ऑफर से ग्राहकों की भीड़ अधिक रही। 18 कैरेट के सोने के आभूषणों की मांग अधिक रही। उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी ने बताया कि जिले में सोमवार को भी करीब पांच करोड़ रुपये के आभूषणों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
बलीपुर स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी आलोक ऋषिवंश ने बताया कि अक्षय तृतीया तिथि रविवार की सुबह 10.49 बजे से शुरू होकर सोमवार की सुबह सात बजे रही। उदयातिथि के कारण सोमवार को भी अक्षय तृतीया का पर्व मनाया गया।