फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The body of a youth was thrown in the bushes after he was murdered, causing commotion

Pratapgarh News: युवक की हत्या कर झाड़ी में फेंका शव, खलबली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The body of a youth was thrown in the bushes after he was murdered, causing commotion
दोस्त के साथ घर से निकले युवक का रक्तरंजित शव मंदिर के समीप झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मवेशी चरा रही महिला के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। वहीं, सूचना पर एसपी डॉ. अनिल कुमार फोरेंसिक और स्वाट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी के आदेश पर सांगीपुर पुलिस ने दो नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजीकृत कर पूछताछ शुरू कर दी है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानीपुर निवासी सुरेश वर्मा भिवंडी में रहते हैं। करीब एक सप्ताह पहले वह घर से भिवंडी गए थे। उनका छोटा बेटा राज वर्मा (18) गांव के ही एक विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र था। बुधवार की शाम गांव के दोस्त शिवम गिरि के साथ स्कूटी से घूमने गया था। घर न आने पर मृतक की मां अमरावती ने बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मां ने बताया कि दो जुलाई की शाम छह बजे बेटा राज वर्मा गांव के ही शिवम गिरि के साथ निकला था। फोन करने पर राज और शिवम का मोबाइल बंद मिला। मां की शिकायत पर पुलिस ने शिवम गिरि से पूछताछ की। पूछताछ में शिवम ने बताया कि राज किसी अज्ञात व्यक्ति की पल्सर बाइक से किठावर की तरफ चला गया। मां ने शिवम गिरि पर संदेह जताते हुए बेटे को गायब करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, तीसरे दिन शुक्रवार की सुबह पहाड़पुर के दखिनहा का पुरवा में मवेशी चराने गई महिला ने मंदिर के समीप झाड़ी में युवक का खून से लथपथ शव देख चीख पड़ी। महिला की आवाज पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना सांगीपुर पुलिस को दी।
जानकारी होने पर एसओ सांगीपुर मनीष त्रिपाठी व लालगंज सीओ आशुतोष मिश्र भी पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतल व खाद्य पदार्थ भी बरामद किया।
शव के चेहरे पर मिट्टी जमी होने के कारण पहचान में दिक्कत हुई। मृतक के सिर गंभीर चोट के निशान थे। हालांकि जानकारी होने पर रोते-बिलखते पहुंचे परिजनों ने राज को पहचान लिया। शिनाख्त होने के बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, एसपी के साथ पहुंची फोरेंसिक और स्वाट टीम घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी रही।
मृतक के भाई विपिन वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने शिवम गिरि व उसके मामा के बेटे अमेठी के संग्रामपुर निवासी अवधेश गिरि व कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर चीख पुकार मच गई।

मां अमरावती के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। सीओ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना से जुड़े कई पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed