फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The body of a youth found on the track, the bike was parked on the tracks

बीच ट्रैक पर मिला युवक का शव, पटरी किनारे खड़ी थी बाइक

Fri, 24 Jan 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth found on the track, the bike was parked on the tracks
लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर स्थित गौरा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव गुरुवार सुबह ट्रैक पर मिला। उसकी बाइक पटरी किनारे खड़ी थी। युवक की जेब में मिले आधारकार्ड से उसकी पहचान हुई। जीआरपी की सूचना पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन हत्या की आशंका जाता रहे हैं। रेलवे पुलिस हत्या और आत्महत्या में उलझकर रह गई है।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के फूलपुर थाना के रैनी सेहुआडीह निवासी अर्जुन (19) पुत्र शंभूनाथ का शव गुरुवार सुबह गौरा- सुवंसा रेलवे स्टेशन के बीच मसौली गांव के पास रेलवे ट्रैक पर ग्रामीणों ने देखा। ट्रैक से कुछ दूर पर उसकी बाइक खड़ी थी। ग्रामीणों के मुताबिक वह प्रतापगढ़ से वाराणसी जाने वाली वीपी पैसेंजर के चपेट में आने से कट गया।
विज्ञापन

चालक ने इसकी सूचना तत्काल जीआरपी को दी। इस पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की जेब से मिले आधारकार्ड के मुताबिक उसके परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव लेकर थाने चली आई। मौके पर पहुंचे परिजन हत्या की आशंका जता रहे थे। परिजनों के मुताबिक अर्जुन बुधवार सुबह एक बार घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में लौट आया था। शाम को बगैर किसी सूचना के वह घर से निकल पड़ा और देर रात तक नहीं लौटा। परिजन परेशान होकर उसकी खोजबीन कर रहे थे कि सुबह पुलिस ने जानकारी दी कि अर्जुन का शव ट्रैक पर मिला है। ट्रैक किनारे बाइक खड़ी होने के कारण पुलिस हत्या और आत्महत्या में उलझ गई है। जीआरपी एसओ ने बताया कि जांच की जा रही है। हत्या और आत्म हत्या के बारे में अभी कुछ बताया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed