{"_id":"6910dfbc776a275ce204e6f0","slug":"the-black-empire-did-not-stand-on-its-own-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-151527-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अकेले दम पर नहीं खड़ा हुआ काला साम्राज्य...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अकेले दम पर नहीं खड़ा हुआ काला साम्राज्य...
विज्ञापन
मादक पदार्थों की तस्करी का आरोपी राजेश मिश्रा बिना किसी काम के बेशुमार दौलत का मालिक यूं ही नहीं बन गया। उसके काले साम्राज्य की नींव खोदी जाए तो सरकारी तंत्र और राजनीतिक गठजोड़ सामने आ सकता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार पहले वह फुटकर में मादक पदार्थ बेचता था। बाद में थोक का काम करने लगा। उसकी गैरमौजूदगी में परिवार के लोगों ने धंधे की कमान संभाल रखी थी। शिकायत पर पुलिस केवल औपचारिकता निभाने पहुंचती थी। पांच माह पहले पड़ोसी ने शिकायत की तो पुलिस उसी के घर पहुंचकर धमकाने लगी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
पैतृक मकान के अलावा राजेश ने बिना किसी नौकरी व कारोबार के लखनऊ, रायबरेली व प्रयागराज में मकान व फ्लैट खरीदे। मानिकपुर में ही तीन मकान और लाखों की जमीन है। दो लग्जरी वाहन भी लाया। लेकिन वजह खंगालने की पुलिस ने जरूरत नहीं समझी। जब भी वह पुलिस की पकड़ में आता। पुलिस के पास प्रभावशाली लोगों के फोन आने लगते थे। बाहर तैनात पुलिसकर्मी भी उसकी सिफारिश में आ जाते थे। राजेश का नेटवर्क मध्य प्रदेश के रीवां से लेकर प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में फैला है।
विज्ञापन
हालांकि, एसपी दीपक भूकर कहते हैं कि अभी तक पुलिस से गठजोड़ की बात सामने नहीं आई है। यदि कोई साक्ष्य मिलता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। तस्कर की गांव से लेकर बाहर तक की अवैध नामी व बेनामी संपत्तियों का पता लगाया जा रहा है, जिन्हें गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया जाएगा।
मानिकपुर टू : काले साम्राज्य की अगली सीरीज
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंगस्टर राजेश मिश्रा के नेटवर्क को पुलिस ध्वस्त करेगी। पता किया जा रहा है कि उसकी गैरमौजूदगी में पत्नी के अलावा कमान कौन संभालता था। मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई के लिए नारकोटिक्स टीम बनाई गई है। मानिकपुर टू में इसका खुलासा होगा।