फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The bike riding miscreants who came to kidnap the student escaped

Pratapgarh News: छात्र का अपहरण करने आए बाइक सवार बदमाश हुए फरार

Tue, 26 Sep 2023 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 26 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
The bike riding miscreants who came to kidnap the student escaped
संडवाचंद्रिका। स्कूल से घर आ रहे छात्र का बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर वे भाग निकलेे। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के उमरी निवासी राघवेंद्र मिश्रा का छह वर्षीय भतीजा आरुष रामप्रताप पब्लिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र है। उसकी बहन कक्षा पांच में पढ़ती है। सोमवार को छुट्टी होने के बाद वह बहन के साथ पैदल विद्यालय से घर आ रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने बालक को बाइक पर बैठाकर घर छोड़ने की बात की। बदमाशों की नियत पर शंका होने पर बहन ने शोर मचाना शुरु कर दिया। पास-पड़ोस के लोगों को आते देख बाइक सवार बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो युवक दिखे। पिता राघवेंद्र ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसओ जितेंद्र सिंह ने कहा, मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

...................

पास्को एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

लीलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के तेलियाही गांव निवासी शिवम पांडेय को पुलिस ने तेलियाही मोड़ के समीप गिरफ्तार कर लिया। शिवम पर पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी। सोमवार को थाना प्रभारी सुभाष यादव ने उसे पकड़ कर जेल भेज दिया। संवाद

.............

मारपीट करने पर पिता-पुत्र पर मुकदमा

लीलापुर। थाना क्षेत्र के मकईपुर गांव निवासी राम प्रसाद सरोज का आरोप है कि जमीन के विवाद को लेकर 28 जुुलाई को गांव के जयप्रकाश मिश्रा उनके बेटै प्रतीक उर्फ मोहित, सुनील, कुलभूषण ने लाठी,डंडे से पीटकर घायल कर दिया। घर आए रिश्तेदारों को भी पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ सुभाष यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद

..............

महिला को पीटने पर मुकदमा दर्ज

लीलापुर। थाना क्षेत्र के पूरे खुशई मोहनगंज निवासी मनीषा सिंह का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर त्रिभुवन सिंह, उनकी पत्नी शकुंतला, बेटी रेनू, बेटा राहुल ने उसे लाठी, डंडे से पीट दिया। विरोध करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। शिकायत के बाद पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ सुभाष यादव ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद

..........

पैसा न देने पर पुलिस से शिकायत

सुवंसा। नगर पंचायत सुवंसा के शिवगढ़ा निवासी सुमन यादव का आरोप है कि उसकी जमीन लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर है। जमीन पर पेट्रोल पंप खोलने के लिए 18 साल पहले एग्रीमेंट हुआ था। 22 सितंबर को जमीन पर काम शुरू कर दिया गया। बकाया पैसा शाम तक देन की बात कही गई। लेकिन पैसा नहीं दिया गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद


.........

शौहर की तलाश में थाने पहुंची महिला

- शिकायत के बाद पुलिस युवक के पिता से कर रही पूछताछ

संवाद न्यूज एजेंसी

रानीगंज। शौहर की तलाश करते हुए सोमवार को एक गर्भवती महिला तीन बच्चों संग थाने पहुंच गई। शिकायत के बाद पुलिस ने उसके पति की तलाश शुरू कर दी है।

अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के विश्वासा की रहने वाली हसीना बानो मुंबई में रहती है। मुंबई में पहले पति को तलाक देकर उसने राीनगंज के बलीपुर के युवक के साथ घर बसा लिया। पहले पति से दो बच्चे हैं। जबकि दूसरे पति से तीन महीने की बेटी है। महिला का आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व उसका पति उन लोगों को छोड़कर घर चला आया। फोन करने पर भी वह मुंबई जाने को तैयार नहीं हुआ। इसी बात से नाराज होकर सोमवार को महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस युवक के पिता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed