फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The bike ride away from home teenager

घर से किशोरी को उठा ले गए बाइक सवार

Thu, 25 Dec 2014 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Thu, 25 Dec 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
किशुनगंज। कंधई थाना क्षेत्र के तिगुड़ी गांव से एक किशोरी को बाइक सवार जबरन उठा ले गए। शोरशराबा सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोच लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


तिगुड़ी गांव की एक युवती का विवाह आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पूरे दलपत शाह के युवक से हुआ था। पति से अनबन के नाते पत्नी मायके में रहने लगी। मंगलवार की रात करीब दस बजे बाइक से तीन लोग गांव पहुंचे। इसमें युवती का पति भी था। ससुराल के बाहर रुकने के बाद पत्नी की चचेरी बहन को वह जबरन बाइक पर बैठाने लगा। उसकी चीख सुनकर परिजन दौड़े लेकिन बाइक पर उसे बैठाकर दो लोग फरार हो गए।
विज्ञापन


 इस बीच तीसरा युवक पैदल ही भागने लगा। उसे ग्रामीणों ने धर दबोचा। पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे कर्रा किया तो वह टूट गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने रात में ही किशोरी की तलाश में दबिश दी लेकिन वह नहीं मिली।  इस बाबत एसओ रामनरेश यादव का कहना है कि मामले की छानबीन चल रही है। किशोरी की तलाश में पुलिस टीमें भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव बुधवार की शाम कंधई थाने पहुंचे। अभिलेखों के रखरखाव के साथ ही लंबित शिकायतों की जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में चोरी की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। विवेचनाओं के साथ ही शिकायती पत्रों की जांच कर तत्काल उचित कार्रवाई की जाए। इस दौरान लापरवाही बरतने वाले दरोगाओं और सिपाहियों को एसपी ने फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed