फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The benefit of PM Matritva Vandana Yojana will be available even after the birth of a second daughter

Pratapgarh News: दूसरी बेटी पैदा होने पर भी मिलेगा पीएम मातृत्व वंदना योजना का लाभ

Fri, 25 Aug 2023 09:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 25 Aug 2023 09:05 PM IST
विज्ञापन
The benefit of PM Matritva Vandana Yojana will be available even after the birth of a second daughter
आठ लाख रुपये से कम होनी चाहिए आय, बीपीएल कार्ड धारकों को ही मिलेगा योजना का लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में अब दूसरा बच्चा होने पर भी लाभ मिलेगा। हालांकि दूसरा बच्चा होने पर लाभ तब मिलेगा, जब वह बेटी हो। शासन ने इस संदर्भ में आदेश भी जारी कर दिया है। इसके लिए लाभार्थियों से अब सालाना आठ लाख से कम आय और बीपीएल कार्ड धारक होना अनिवार्य कर दिया गया है।
सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ल के मुताबिक इस योजना में पहले पहला बच्चा होने पर तीन किश्तों में पांच हजार रुपये दिए जाते थे। अब यह लाभ दूसरा बच्चा होने पर मिलेगा। दूसरा बच्चा बेटी होने पर ही धनराशि देने का प्रावधान किया गया है। योजना में यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि जन्म के समय लिंगानुपात में बढ़ोतरी हो और बालिका भ्रूण हत्या पर रोक लग सके।
विज्ञापन

दूसरे बच्चे के जन्म पर लाभ लेने के लिए महिला को गर्भधारण करने के साथ ही पंजीकरण कराना अनिवार्य है। कम से कम छह माह के भीतर एक प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) कराना भी जरूरी है। साथ ही पहले बच्चे के प्रथम चक्र का टीकाकरण भी पूरा होना चाहिए। इसका लाभ लाभार्थी के आधार कार्ड नंबर के आधार पर ही मिलेगा, ताकि गलत तरीके से कोई योजना का लाभ न ले सके। इसका उद्देश्य मां और बच्चे के लिए पोषण के साथ-साथ मजदूरी के नुकसान के लिए आंशिक मुआवजे के लिए नकद प्रोत्साहन प्रदान करना है। सीएमओ ने बताया कि लाभार्थी आशा, एएनएम के जरिये और महिलाएं ऑनलाइन स्वयं भी आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

दूसरा बच्चा होने पर इन्हें मिलेगा लाभ

महिला एससी एसटी वर्ग से हो, महिला 40 प्रतिशत या पूरी तरह दिव्यांग हो, महिला जन आरोग्य योजना में आती हो, आयुष्मान भारत के अंतर्गत महिलाएं जिनके पास ई-श्रम कार्ड हो, जिनके पास मनरेगा कार्ड हो या फिर पारिवारिक आय आठ लाख से कम हो, महिलाएं जो किसान सम्मान निधि की लाभार्थी हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed