{"_id":"64666d06ca7e70a6880c4ab0","slug":"the-arrest-of-a-farmers-killer-the-dead-body-was-cremated-pratapgarh-news-c-3-1-133301-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: किसान के एक हत्यारोपी की हुई गिरफ्तारी, शव का कराया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: किसान के एक हत्यारोपी की हुई गिरफ्तारी, शव का कराया अंतिम संस्कार
Thu, 18 May 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 18 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
एफआईआर
- फोटो : social media
गौरा डीह गांव निवासी किसान राम जियावन की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए। रात तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। बीते मंगलवार को सड़क उखाड़ कर दीवार बनाने का विरोध करने वाले किसान राम जियावन (50) पर खेत की रखवाली के समय गांव के ही आरोपियों ने जानलेवा हमला था। उपचार के दौरान मौत होने पर बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।
कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार की शाम मृतक के परिजनों सहित ग्रामीणों ने गांव के पास फूलपुर मोड़ पर जेठवारा- लालगोपालगंज रोड पर शव रखकर जाम लगाया था। मामले की जानकारी पर एसडीएम कुंडा सतीश चंद्र त्रिपाठी, सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता, नायब तहसीलदार रविप्रकाश सिंह ने परिजनों से मिलकर कार्रवाई का भरोसा दिया था। परिजनों ने आर्थिक सहायता, सुरक्षा व आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर घर पर ही शव रखकर धरना दिया था।
बृहस्पतिवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए। बाघराय एसओ त्रिलोकीनाथ पांडेय ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया कि रात तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पीएसी व स्थानीय पुलिस के जवानों की तैनाती कराई गई है। मृतक की पत्नी प्रेमा की शिकायत पर गांव के ही रघुवीर, बलवीर व संगीता के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर किया है। बृहस्पतिवार को एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।