फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The amount will reach the account of 55 thousand employees and pensioners today

55 हजार कर्मचारियों और पेंशनरों के खाते में आज पहुंचेगा वेतन

Sun, 31 Oct 2021 11:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The amount will reach the account of 55 thousand employees and pensioners today
salary
जिले के 55 हजार नियमित, संविदा कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। उनके खाते में सोमवार को वेतन और पेंशन की रकम पहुंच जाएगी। कोषागार ने खाते में भुगतान के लिए डाटा भारतीय रिजर्व बैंक को भेज दिया है।
विज्ञापन

शासन ने दिवाली के त्योहार से पहले कर्मचारियों को वेतन देने का फैसला किया था। दिवाली का त्योहार चार नवंबर को है और धनतेरस दो नवंबर को है।
ऐसे में पेंशनर, नियमित कर्मचारी और संविदा कर्मचारियों को दिवाली की तैयारी करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना होगा। शासन ने स्पष्ट आदेश जारी कर माह की पहली तारीख को वेतन और पेंशन का भुगतान करने को कहा था। कोषागार में सप्ताह भर से चल रही तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए पेंशनरों और कर्मचारियों के वेतन भुगतान का डाटा भारतीय रिजर्व बैंक को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इससे सोमवार को मोबाइल पर वेतन और पेंशन भुगतान का मैसेज आ जाएगा। जिले में 21,458 नियमित कर्मचारी, 19,215 पेंशनर और लगभग 15000 हजार संविदा कर्मचारी हैं। नियमित कर्मचारियों और पेंशनरों के खाते में सीधे कोषागार से रकम भेजी जाती है, जबकि संविदा कर्मियों को संस्था से मानदेय का भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के कर्मचारियों और पेंशनरों के खाते में धनराशि भेजने के लिए डाटा आनलाइन कर भारतीय रिजर्व बैंक को भेज दिया गया है। सोमवार को खाते में पोस्ट होते ही मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा।
दीपक बाबू, वरिष्ठ कोषाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed