फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The amount of food for girls increased by only six rupees

Pratapgarh News: सिर्फ छह रुपये ही बढ़ी बालिकाओं की आहार राशि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
The amount of food for girls increased by only six rupees
महंगाई की मार से खाद्य पदार्थों के दाम सातवें आसमान पर है। आम आदमी की भोजन की थाली महंगी होती जा रही है। ऐसे में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली बालिकाओं के डाइट की धनराशि भी शासन ने बढ़ा दी है। हालांकि बढ़ाई गई धनराशि महज छह रुपये ही है। इस महंगाई में बढ़ी हुई धनराशि ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर ही है।
विज्ञापन

जिले में 15 कस्तूबरा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। इन विद्यालयों में पंजीकृत 1700 बालिकाएं अध्ययन कर रही हैं। विद्यालयों में पढ़ने वाली बालिकाओं के डाइट के लिए अब विभाग ने धनराशि बढ़ा दी है। अब तक एक बालिका को प्रतिदिन की डाइट के लिए 60 रुपये मिलते थे। उसे बढ़ाकर अब 66 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन

बजट को लेकर प्रोजेक्ट एडवाइजरी बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। विद्यालयों में पढ़ने वाली बालिकाओं की पढ़ाई के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य को लेकर भी विभाग चिंतित है। विद्यालय में पढ़ने वाली बालिकाओं के डाइट चार्ट में सुबह के नाश्ते के साथ दोपहर और रात का खाना शामिल है। नाश्ते में दूध, अंडा, मौसमी फल के साथ दूसरे पौष्टिक आहार पोहा आदि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर के खाने में चावल, दाल, सब्जी, रोटी और सलाद दिया जाता है। जबकि रात के खाने में सब्जी, रोटी के साथ मीठे व्यंजन भी दिए जाते हैं। फिलहाल विभाग की ओर से बढ़ाई गई डाइट की धनराशि बहुत अधिक नहीं है। बढ़ी हुई धनराशि से डाइट के खर्च में सहूलियत होगी। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बालिकाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभाग ने डाइट का पैसा बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed