फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The amount has reached the account of 2.47 lakh farmers

जिले के दो लाख किसानों को अभी है छह-छह हजार रुपये का इंतजार

Wed, 07 Aug 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
The amount has reached the account of 2.47 lakh farmers
rupees
जिले के दो लाख किसानों को अभी छह-छह हजार रुपये का इंतजार है। किसानों के डाटा फीडिंग का कार्य पूरा हो गया है, मगर केंद्र सरकार की झोली खाली होने के कारण किसानों के खाते में अभी धनराशि नहीं पहुंची है। हालांकि जिले के 2.47 लाख किसानों के खाते में चार-चार हजार रुपये की रकम पहुंच गई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए अपना डाटा फीड कराने वाले 2.08 लाख किसानों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। इन किसानों के खाते में धनराशि आने में अभी कुछ वक्त लग सकता है। दरअसल में अभी तक जिले भर के 4.55 लाख किसानों का डाटा आनलाइन किया जा चुका है। इसमें 2.47 लाख किसानों के खाते में चार-चार हजार रुपये पहुंच गए हैं। मगर अभी 2.08 लाख किसान ऐसे हैं, जिन्हें धनराशि नहीं मिली है। ऐसे किसानों का डाटा ही अभी केंद्र सरकार ने नहीं मांगा है। दरअसल में केंद्र सरकार धन उपलब्धता के आधार पर किसानों का डाटा लेकर सीधे उसके खाते में धनराशि भेजता है। मगर इन दिनों न तो वह किसानों का डाटा ले रहा है, और न ही किसानों के खाते में धनराशि आ रही है। ऐसे में जिन किसानों को अभी धनराशि नहीं मिली है, वह बेहद चिंतित हैं। वह कभी लेखपाल, तो कभी बैंक का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

जिनके मोबाइल पर मैसेज आ रहा, वह पुराने आंकड़े
जिस किसान के खाते में रुपये आ रहे हैं, उनका डाटा पहले ही भेजा जा चुका है। 2.08 लाख किसान ऐसेे हैं, जिनका डाटा अभी केंद्र सरकार ने मांगा ही नहीं है। ऐेसे में इन लोगों को अगस्त के बाद ही रुपये मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर भले हो, मगर मिलेगा सभी को
जिन किसानों का डाटा फीड हो चुका है, उन्हें भी चार-चार हजार रुपये मिलेंगे। देर भले ही हो, मगर उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। मगर ऐसा माना जा रहा है कि नवंबर माह तक सभी किसानों के खाते में धनराशि पहुंच जाएगी।

जिले के 2.47 लाख किसानों का डाटा मांगा गया था, जिसमें धनराशि भेजी जा चुकी है। जो किसान लाभ पाने से वंचित रह गए हैं, उनके खाते में जल्द ही धनराशि आएगी। डॉ. रघुनाथ सिंह, उपकृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed