फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The airstrip built during the second world war will come into existence again

फिर अस्तित्व में आएगी दूसरे विश्वयूद्ध के दौरान बनी हवाई पट्टी

Fri, 25 Dec 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
The airstrip built during the second world war will come into existence again
Airplane - फोटो : DesignPics Inc.
जनपद के पृथ्वीगंज में द्वितीय विश्व युद्घ के दौरान बनी हवाईपट्टी के दिन बहुरने वाले हैं। उपेक्षा की शिकार हवाईपट्टी को गतिमान बनाने के लिए सांसद संगमलाल गुप्ता की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब की है। हवाईअड्डे के गतिमान होने से जनपद के विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर सांसद संगमलाल गुप्ता ने पृथ्वीगंज हवाई अड्डे का सुदृढ़ीकरण कर गतिमान बनाने की मांग की थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

सीएम के विशेष सचिव सुरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में परीक्षण के बाद कार्रवाई किए जाने के लिए कहा है। उल्लेखनीय है कि पृथ्वीगंज हवाईपट्टी 10 गांवों को मिलाकर पूरी होती है। जिसमें ऐरोड्रम, सड़क हवाई अड्डा, ऐरोड्रम हवाई अड्डा, बंजर, आबादी राजापुर, संसारीपुर, पूरनपुर पठखान, नमकशायर, घाटमपुर, भुइदहा, मकरी, नसीरपुर व पूरे हिरामन में अलग-अलग स्थानों पर राजस्व अभिलेखों में जमीन दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसका क्षेत्रफल 22.926 हेक्टेअर है। राजस्व अभिलेखों में यह जमीन किसी विभाग के नाम से अंकित नहीं है। मौजूदा समय में हवाईपट्टी पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। कभी वहां अनाज डंप किया जाता रहा। किसान गेहूं की मड़ाई करने के साथ ही अपनी फसल रखते चले आ रहे हैं। अतिक्रमण करने वाले भी मजबूत हवाई पट्टी को क्षतिग्रस्त नहीं कर सके। सांसद संगमलाल गुप्ता का कहना है कि हवाई पट्टी का सुदृढ़ीकरण होने के बाद इसे मिनी एयरपोर्ट का रूप दिया जा सकेगा। इसके लिए वह प्रयासरत हैं।
नहीं लगाने होंगे चक्कर, शहर से सीधे जुड़ेगा हवाई अड्डा
पृथ्वीगंज हवाईपट्टी का सुदृढ़ीकरण करने के बाद इसे मिनी एयरपोर्ट में तब्दील कराने की दिशा में प्रयास चल रहा है। हवाई अड्डे को सीधे शहर से जोड़ने का भी प्रयास है। नया मालगोदाम रोड क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनने के बाद मार्ग का चौड़ीकरण होगा। ताकि हवाई अड्डे तक पहुंचने में शहर के लोगों को कम समय लग सके। ओवरब्रिज बनने के बाद भंगवा, खजुरनी व औवार ग्राम सभाओं से निकले रास्ते से हवाई अड्डे पर कम समय में पहुंचा जा सकेगा। इससे इन इलाकों का भी विकास होगा।

पृथ्वीगंज नगर पंचायत में मौजूद है हवाई पट्टी
नवसृजित नगर पंचायत पृथ्वीगंज में हवाईपट्टी स्थित है। औवार से लगी हवाईपट्टी पर मौजूदा समय में बच्चे क्रिकेट खेलते हैं और गेहूं व धान की फसल का खलिहान लगता है। वीरान हवाईपट्टी पर द्वितीय विश्वयुद्घ के दौरान मालकवाहक जहाजों को उतारा जाता रहा है। इसके बाद हवाईपट्टी उपेक्षित चली आ रही थी और जमीनों पर अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed