फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The accused accepted the crime of beating their mouth after beating

किशोरी की हत्या करने वाले पिता व भाई को पुलिस ने भेजा जेल

Thu, 02 Jul 2020 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
The accused accepted the crime of beating their mouth after beating
प्रेमी से मिलकर घर लौटी किशोरी को लाठी-डंडों से पीटने व मुंह दबाकर मौत के घाट उतारने वाले पिता व भाई को पुलिस ने जेल भेज दिया। दोनों ने उसकी हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया। घटना को लेकर इलाके के लोग हतप्रभ हैं। फिलहाल पुलिस अभी प्रेमी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के चौपई की रहने वाली ऊषा (16) पुत्री सूर्यमणि मौर्य मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे घर से गायब हो गई थी। परिवार के लोग उसे बिस्तर पर न पाकर खोजबीन करने लगे। कंधई थानाध्यक्ष विपिन सिंह के अनुसार करीब साढ़े चार बजे ऊषा घर लौटी। जिसे देखते ही पिता व भाई डंडों से पीटने लगे। अस्पताल ले जाते समय उसका मुंह और नाक दबा दी।
विज्ञापन

जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में दोनों ऊषा के प्रेमी कल्याण यादव पर अपहरण और दुष्कर्म के बाद पिटाई करने का आरोप लगाने लगे। हालांकि पुलिस की छानबीन में परिवार के लोगों की करतूत सामने आ गई। शाम को किशोरी के शव का अंतिम संस्कार होते ही पिता सूर्यमणि व भाई धनंजय को हिरासत में ले लिया गया था। प्रेमी कल्याण के भाई व दो दोस्तों से पूछताछ होती रही। ऊषा की मौत को लेकर पूछताछ में आखिरकार पिता व भाई टूट गए। दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। बताया कि ऊषा के प्रेम प्रसंग से समाज में उनकी बदनामी हो रही थी। जिससे परिवार के दूसरे बच्चों के शादी-विवाह पर असर पड़ता। ऐसे में प्रेमी कल्याण को फंसाने के लिए अस्पताल लाते समय ऊषा का मुंह दबा दिया गया। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी और उसकी सांसें थम गईं। कंधई थानाध्यक्ष की तहरीर पर पिता सूर्यमणि व भाई धनंजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बुधवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। प्रेमी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता और भाई ने किशोरी की हत्या से पहले खुद के बचाव के लिए तैयार की उसकी वीडियो क्लिप
प्रेमी से मिलने गई किशोरी की हत्या का प्लान पिता और भाई ने पहले ही बना लिया था। उसकी हत्या करने के बाद खुद के बचाव के लिए उन्होंने किशोरी पर दबाव डालकर उसकी वीडियो क्लिप बनाई। पीटने के बाद वीडियो में उससे यह कहलवाया कि प्रेमी ने उसका अपहरण कर दुष्कर्म किया। हालांकि पुलिस के हाथ लगी 48 सेकंड की वीडियो क्लिप ने ऊषा के साथ क्रूरता की घटना खुद बयां कर दी।
वीडियो में सवाल के साथ जवाब दे रहे पिता और वीडियो बना रहे भाई के खौफ में घायल ऊषा उनकी बातों को दोहराती दिख रही है। पिता के सवालों पर वह सहम जाती रही। वह जवाब देने में अटकने लगती तो पिता उसे धमकाते हुए जवाब भी रटाता रहा। वीडियो देखने के बाद पुलिस का शक पूरी तरह यकीन में बदल गया और कुछ ही देर में नतीजा भी सामने आ गया।
कंधई थाना क्षेत्र के चौपई गांव में मंगलवार की सुबह ऊषा मौर्या के साथ जो हुआ उसने लोगों को झकझोर कर रख दिया। केवल 48 सेकंड के वीडियो ने ही ऊषा की मौत की कहानी बयां करके रख दी। उसका दोष केवल इतना था कि वह गांव के ही कल्याण यादव से प्रेम करती थी। यह बात परिवार के लोगों को पसंद नहीं थी। वीडियो में पिता सूर्यमणि अपनी बेटी ऊषा से सवाल कर रहा है कि रात में 11 बजे वह कहां गई थी। जब वह बताती है कि खेत में शौच के लिए गई थी तो पिता बोलता है कि कौन घसीटकर ले गया। ऊषा बोलती है कि कल्याण। पिता फिर पूछता है कि कल्याणे कौन। ऊषा बताती है अहिर। फिर पिता बोलता है कल्याण कौन कल्याण। उसके पिता का नाम। ऊषा कुछ सोचते हुए भाई की ओर देखते हुए बताती है कि रामराज यादव। कहां का है, चौपई का। फिर पिता बोलता है कि तुम्हारे साथ जबरदस्ती बलात्कार किया है।

ऊषा हां में सिर हिलाती है। इसके बाद भी क्रूरता की हद पार करने वाला पिता बेटी से सवाल करता है कि उसके साथ गलत काम कितनी बार किया। वह भयवश बताती है कि तीन बार। पुलिस वालों के सामने यही बयान दोगी न। ऊषा सिर हां में हिलाती है। 11 बजे रात में कहां गई थी। ऊषा बताती है कि खेत मेें तो पिता बोल पड़ता है लैट्रीन, शौचालय। उसके बाद तुम्हे कल्याण यादव घसीटकर ले गए। कहां का है, पहचानती हो न। ऊषा बताती है वह चौपई का है। वह पहचानती है। दर्द से तड़प रही ऊषा पिता व भाई की पिटाई से सहमी नजर आती है। कुछ देर बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed