{"_id":"64a987703857e5d6d708b054","slug":"the-accused-absconded-leaving-the-house-performed-the-last-rites-on-persuasion-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-1343-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आरोपी घर छोड़कर फरार, समझाने पर किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आरोपी घर छोड़कर फरार, समझाने पर किया अंतिम संस्कार
Sat, 08 Jul 2023 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 08 Jul 2023 09:27 PM IST
विज्ञापन
कुंडा। किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व गर्भपात के लिए दवा के बजाय जहर देकर मार डालने का आरोपी घर छोड़कर फरार है। पुलिस आरोपी मनोज पटेल की तलाश में संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। शुक्रवार की देर रात पुलिस ने आरोपी मनोज के खिलाफ हत्या, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को गिरफ्तारी की मांग कर रहे परिजनों को कुंडा पुलिस ने जल्द से जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हो गए। देर शाम तक गांव में पुलिस मुस्तैद रही। कुंडा कोतवाली के एसएसआई कमलेश पांडेय ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन