Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Thalassemia and blood cancer can be detected through a CBC test: Dr. Rashi

सीबीसी जांच से थैलेसीमिया और ब्लड कैंसर की पहचान संभव : डॉ. राशि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Thalassemia and blood cancer can be detected through a CBC test: Dr. Rashi
आईएमए द्वारा आयोजित संगोष्ठी में जुटे चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी। संस्था
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शाखा प्रतापगढ़ की चिकित्सा संगोष्ठी बृहस्पतिवार की शाम बाबागंज स्थित एक होटल में डॉ. संजय कपूर की अध्यक्षता में हुई। शाखा सदस्य डॉ. राशि त्रिवेदी ने संपूर्ण रक्त गणना (सीबीसी) के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीबीसी जांच से शरीर में संक्रमण, थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया जैसे आनुवांशिक रोग के साथ रक्त कैंसर की सटीक पहचान की जा सकती है।
प्रयागराज के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. आशुतोष गुप्ता ने श्वसन रोग की जानकारी दी। कहा कि श्वसन संबंधी समस्याएं संक्रमण, हृदय रोग, पर्यावरण प्रदूषण और अस्वास्थ्यकर परिवेश जैसे रसायन उद्योग, कपड़ा उद्योग में काम करने से होती है।
विज्ञापन

प्रारंभिक अवस्था में इन्हें ठीक किया जा सकता है लेकिन रोग बढ़ने पर केवल नियंत्रित किया जा सकता है। बचाव के लिए प्रदूषण से बचना और मास्क का प्रयोग जरूरी है। संगोष्ठी में डॉ. एसी त्रिपाठी, डॉ. एसएस गुप्ता, डॉ. मिनहाज खान, डॉ. रमेश पांडेय, डॉ. शिवमूर्ति लाल मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed