फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tent businessman's brother missing under suspicious circumstances, car and mobile recovered

Pratapgarh News: टेंट व्यवसायी का भाई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, कार व मोबाइल बरामद

Wed, 26 Nov 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 26 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tent businessman's brother missing under suspicious circumstances, car and mobile recovered
रायबरेली के टेंट व्यवसायी का भाई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। संग्रामगढ़ इलाके में पुलिस ने कार और मोबाइल बरामद किया है। दो थानों की पुलिस पीड़ित के भाई की तलाश में जुटी हुई है। भाई ने पुलिस को गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के गुरुबख्शगंज सोईठा निवासी संतोष जायसवाल टेंट व्यवसायी हैं। उनका भाई सुनील जायसवाल लेनदेन, बुकिंग समेत अन्य कार्य देखता है। बुधवार को वह टेंट की बुकिंग के सिलसिले में लालगंज कोतवाली के भटनी इलाके में आया था। इसके पश्चात वह संग्रामगढ़ की ओर कार से निकला।
विज्ञापन

रास्ते में उसने भाई संतोष को फोन पर बताया कि कुछ संदिग्ध लोग उसका पीछा कर रहे हैं। थोड़ी देर बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। सूचना पर लालगंज व संग्रामगढ़ पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। कुछ देर बाद पुलिस ने संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाभन की बखरी गांव के समीप कार और मोबाइल बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार के अंदर एक डायरी मिली है, जिसमें 50,000 रुपये एडवांस दिए जाने की बात लिखी गई है। आशंका है कि किसी विवाद या पैसों को लेकर किसी ने उसका अपहरण किया जा सकता है। हालांकि, पुलिस अपहरण की बात को नकार रही है। लालगंज कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि संग्रामगढ़ इलाके में घटना हुई है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध और लेनदेन का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed