फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ten SUCI workers challaned in peace procession without permission procession

बिना अनुमति जुलूस निकालने पर एसयूसीआई के दस कार्यकर्ताओं का शांतिभंग में चालान

Tue, 29 Sep 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ten SUCI workers challaned in peace procession without permission procession
पट्टी तहसील में धरना प्रदर्शन कर रहे एसयूसीआई के कार्यकर्ताओं को हटाती पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर सोमवार को बिना अनुमति प्रतिवाद दिवस के रूप में जुलूस निकालकर ज्ञापन देने पहुंचे एसयूसीआई पार्टी के दस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। उनके खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन की रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एसयूसीआई पार्टी की ओर से शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती पर प्रतिवाद दिवस का कार्यक्रम मनाया जा रहा था। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कृषि संबंधी तीन कानून पारित होने, उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल गठन करने, कोरोना जांच किट खरीद घोटाला की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर नगर में जुलूस निकाला।
विज्ञापन

उसके बाद यह लोग ज्ञापन देने के लिए तहसील परिसर में पहुंचे, जहां एसडीएम डीपी सिंह ने अनुमति न होने की बात कहते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने ज्ञापन देने आए दस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पट्टी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को एसयूसीआई पार्टी के कुछ कार्यकर्ता बिना अनुमति जुलूस निकालने के साथ ही तहसील परिसर में सभा की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन न करने व कोरोना संक्रमण फैलने के खतरे को लेकर उन्हें हिरासत में लेकर थाने लाया गया। यहां पुष्पेंद्र कुमार, हरिशंकर मौर्य, राजमणि विश्वकर्मा, प्रवीण कुमार विश्वकर्मा, विजयानंद तिवारी, रामशरन यादव, अरविंद कुमार, अखिलेश कुमार, मनोज कुमार व राजू विश्वकर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed