फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ten new corona patients in the district

जिले में कोरोना के दस नए मरीज

Mon, 20 Jul 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ten new corona patients in the district
सिविल लाइन के करनपुर में लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। - फोटो : PRATAPGARH
जिले में रविवार को कोरोना के दस नए मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। शहर में संक्रमित डॉक्टर के पिता व सराफ की दुकान पर काम करने वाली युवती की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सभी को उपचार के लिए कोविड अस्पताल भेजा गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 175 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। जुलाई माह में हर दिन कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में 10 लोग पीड़ित मिले। शहर में अजीत नगर ठकुरइया के रहने वाले कोरोना संक्रमित चिकित्सक के पिता की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने एसआरएन भेजा है। चिकित्सक को पहले से ही एसआरएन में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर पंजाबी मार्केट में स्थित आभूषण की दुकान पर काम करने वाली युवती भी संक्रमित हो गई है। वह पश्चिमी सहोदरपुर वार्ड की सीताराम गली में परिवार के साथ रहती है। इसके अलावा कपूर चौराहे पर स्थित मेडिकल स्टोर संचालक का बेटा भी संक्रमित मिला है। भंगवाचुंगी के रहने वाले युवक की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। इसके अलावा कंधई के पिपरी खालसा में फरीदाबाद से जून में घर आए युवक की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। भुपियामऊ का रहने वाला युवक भी कोरोना की गिरफ्त में आया है। कुंडा केे जमेठी का रहने वाला 32 साल का युवक भी पीड़ित मिला है। शहाबपुर का बुजुर्ग भी कोरोना से संक्रमित हो गया। तुलसीपुर के रहने वाले एक पंडित भी कोरोना की गिरफ्त में आ गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेठी के एक युवक ने भी जनपद में कोरोना की जांच कराई थी। उसकी रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। इन सभी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लालगंज कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को एक साथ दस लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने से हड़कंप मचा रहा। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि जो भी संक्रमित मिले हैं, उन्हें एलवन व एलटू अस्पतालों में भेजा जा रहा है। एक संक्रमित मरीज ने गलत पता लिखा दिया था। उसकी खोजबीन की जा रही है।
संक्रमित पंडितजी कराते रहे रुद्राभिषेक
रानीगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर के रहने वाले पंडितजी रुद्राभिषेक कराते रहे। वह अपने यजमानों के घर लगातार कई दिनों तक पूजा में शामिल हुए। वह कहां संक्रमित हुए, इसके बारे में उन्हें भी कोई जानकारी नहीं है। अब उनके संपर्क में आने वाले लोगों के भी संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग उनके संपर्क में आने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटा रहा है।
जिले में हैं 46 एक्टिव केस
जिले में कुल 46 एक्टिव केस हैं। जबकि 116 रिकवर्ड हो चुके हैं। लालगंज कोविड अस्पताल में कुल 30 मरीजों का उपचार चल रहा है। इसके अलावा एसआरएन प्रयागराज में 9 , गौतमबुद्धनगर में 3, अमेठी, लखनऊ आर्मी कैंप, एसपीजीआई, बीएचयू व राम मनोहर लोहिया संस्थान में एक-एक मरीज भर्ती हैं।

संपर्क में आए लोगों को खोजने में छूट रहा पसीना
स्वास्थ्य विभाग को संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने में पसीना छूट रहा है। रविवार को मिले संक्रमित लोगों से फोन पर संपर्क कर इतिहास जानने का प्रयास स्वास्थ्य विभाग की टीम करती रही। लेकिन कोई कुछ बताने को तैयार नहीं था। ऐसे में परिवार केे लोगों का ही सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने की तैयारी चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed