फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ten hours power failure due to disc puncture of HT line

Pratapgarh News: एचटी लाइन की डिस्क पंचर होने से दस घंटे गुल रही बिजली

Wed, 31 May 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 31 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Ten hours power failure due to disc puncture of HT line
एचटी लाइन की डिस्क पंचर होने से दस घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन

- रूपापुर, दहिलामऊ उपकेंद्र पर लोकल फाॅल्ट से परेशान रहे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी

प्रतापगढ़। रूपापुर व दहिलामऊ उपकेंद्र के दो फीडरों में फॉल्ट होने की वजह से मंगलवार की रात करीब दस घंटे बिजली गुल रही। जिससे लोग गर्मी से परेशान रहे।

शहर के रूपापुर उपकेंद्र के विकास भवन व सरोज चौराहे की गली में मंगलवार की रात 10 बजे के करीब भार ज्यादा होने की वजह से दो ट्रांसफार्मरों की केबल शाॅर्ट सर्किट से जल गई। मामले की जानकारी पर उपकेंद्र के कर्मचारियों ने रात करीब 12 बजे मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया, लेकिन आपूर्ति के कुछ देर बाद ही दोबारा फाॅल्ट से बत्ती फिर गुल हो गई। एचटी लाइन के पोल की डिस्क पंचर होने से रात के समय में फाॅल्ट खोजने में दिक्कत होने की वजह से आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। बुधवार की सुबह रूपापुर उपकेंद्र के साउथ फीडर की आपूर्ति चालू कराने के लिए जर्जर ट्रांसफार्मर की केबल बदली गई, जबकि एचटी लाइन के तीन पोल की छह डिस्क बदली गई। इसके बाद सुबह बजे तक पूरी तरह से आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिली। इधर, दहिलामऊ उपकेंद्र के सगरा व नार्थ फीडर के कुछ मोहल्ले में भी बुधवार की रात 12 बजे के करीब फाॅल्ट निकल आया था। रात के समय करीब दो घंटे बाद कर्मचारियों ने एचटी लाइन के जले फ्यूज को बदलकर आपूर्ति बहाल की गई। इस बारे में एसडीओ टाउन अजीत कुमार यादव ने बताया कि भार अधिक होने की वजह से फाॅल्ट हो रहा है। मामले की शिकायत पर तत्काल जेई व कर्मचारी उसे ठीक करने पहुंचते हैं।
विज्ञापन

बकाया देख बैंक की काट दी केबल

प्रतापगढ़। दस हजार रुपए से अधिक बकाएदारों के खिलाफ बिजली विभाग की टीम इन दिनों कार्रवाई कर रही है। शहर के भंगवाचुंगी स्थित एक बैंक के सुरक्षा गार्ड मनोज का आरोप है कि टीम के कर्मचारी ने बगैर जानकारी लिए केबल काट दी। मामले का विरोध करने पर विवाद किया। इस मामले में एसडीओ टाउन अजीत कुमार यादव ने बताया कि आरोप बेबुनियाद हैं। कार्रवाई के दौरान मकान व व्यापार उद्योग क्षेत्र के बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed