{"_id":"9cf5efd3075e886ff69e0b6bb223c741","slug":"tempo-reversal-student-killed-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटने से छात्रा की मौत, पांच घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो पलटने से छात्रा की मौत, पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 21 Jan 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के बाबूगंज बाजार के समीप तेज रफ्तार टेंपो पलटने से डिग्री कालेज पढ़ने आ रही छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुर्घटना के चलते महिला स्वास्थ्य कर्मी समेत चार छात्राएं घायल हो गईं। छात्राओं की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया। मृतक छात्रा के पिता ने अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
जेठवारा थाना क्षेत्र के अवसानगंज निवासी प्रिया सिंह पुत्री शेरबहादुर सिंह, अमरौड़ा की पूजा यादव पुत्री संतलाल, रुचि ओझा पुत्री राममूर्ति, यासमीन, डेरवा निवासी दीक्षा सिंह लालगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। छात्राआें ने डिग्री कालेज आने जाने के लिए टेंपो रिजर्व कर रखा है। प्रतिदिन की भांति बुधवार को सभी छात्राएं पढ़ने के लिए डिग्री कालेज टेंपो से आ रहीं थीं। इनके साथ टेंपो में डेरवा की रहने वाली एएनएम किरन ओझा पत्नी शशिकांत भी लालगंज आने के लिए बैठ गईं।
लालगंज कोतवाली के बाबूगंज बाजार के समीप शिवबक्स गांव पहुंचते ही तेज रफ्तार आ रही टेंपो अनियंत्रित हो गई। इससे टेंपो से प्रिया फिसल कर नीचे गिर गई और टेंपो उसके ऊपर पलट गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टेंपो पर सवार अन्य छात्राएं और एएनएम घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद चालक भाग निकला। छात्राओं की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और टेंपो के नीचे दबी प्रिया को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को दूसरे वाहन से लालगंज सीएचसी लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसवीएम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राम अवधेश मिश्रा अस्पताल पहुंचे और घायल छात्राओं का इलाज कराया। यहां इलाज के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया। मामले में मृतक छात्रा के पिता शेरबहादुर सिंह ने अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में बीएससी की छात्रा प्रिया की मौत की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। यहां शोक सभा का आयोजन कर मृतक छात्रा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोक जताने के बाद महाविद्यालय को बंद कर दिया गया। शोक सभा में प्राचार्य डॉ. एके तिवारी, संदीप मिश्रा, अमित सिंह, आशुतोष शुक्ला, संजय मिश्रा, ओपी द्विवेदी, राजेश, दिवाकर शुक्ला, रमेश तिवारी, राकेश मिश्रा आदि रहे।