{"_id":"6516f90564fa13b87f0326a4","slug":"tempo-driver-dies-accused-of-giving-wrong-medicine-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-5104-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: टेंपो चालक की मौत, गलत दवा देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: टेंपो चालक की मौत, गलत दवा देने का आरोप
Fri, 29 Sep 2023 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 29 Sep 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
मृतक वीरेंद्र गौड़। फाइल फोटो
तबियत बिगड़ने पर प्राइवेट चिकित्सक की दवा खाने से टेंपो चालक की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर मौत का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
कोहड़ौर के अतरसंड निवासी वीरेंद्र गौड़ (48) टेंपो चलाकर परिवार का गुजर बसर करता है। बृहस्पतिवार की शाम अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे मदाफरपुर बाजार स्थित समृद्धि हॉस्पिटल ले गए। यहां निजी चिकित्सक ने उसे दवा दी। इसे खाने के कुछ देर बाद उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई। इससे चिकित्सक ने जवाब दे दिया। इससे वीरेंद्र को लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। रात में ही थाने पहुंचे परिजन कार्रवाई के लिए हंगामा करने लगे। पुलिस ने उनकी तहरीर लेकर कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूत्रों के अनुसार मृतक के सिर में लगी चोट से मौत हुई है, न कि गलत दवा खाने से। सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -
अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे सीएचसी अधीक्षक
मदाफरपुर बाजार स्थित समृद्धि अस्पताल की जांच करने सीएचसी अधीक्षक डॉ. भरत पाठक पहुंचे। डॉक्टर की डिग्री की जानकारी ली इसके बाद अन्य दस्तावेजों की जांच की। फिलहाल सीएमओ के जिले से बाहर होने के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
-- -- --
पत्नी व बेटे बेहाल
टेंपो चालक वीरेंद्र की मौत से पत्नी धर्मा देवी व बेटे अरुण और अनूप का रो-रोकर बुरा हाल रहा। डॉक्टर की ओर से इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे थे।