फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Temperature rises due to sun blossom people suffering from humidity

धूप खिलने से उछला तापमान, उमस से तड़पे लोग

Thu, 09 Jul 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Temperature rises due to sun blossom people suffering from humidity
Temperature rises due to sun blossom people suffering from humidity - फोटो : PRATAPGARH
बुधवार को धूप खिलने से उमसभरी गर्मी में इजाफा हो गया। पश्चिमी हवाओं से तापमान उछलकर 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिनभर उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। पंखे व कूलर की हवा से भी लोगों को राहत नहीं मिली। शहर से लेकर गांव तक गर्मी से हाहाकार मचा रहा। मौसम विभाग के अुनसार अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 27.02 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। सुबह 9 बजे के बाद सूर्यदेव की किरणें तेज हो गईं। दोपहर में धूप तल्ख होने से उमसभरी गर्मी में इजाफा हो गया। लोग गर्मी से बेहाल दिखे। पंखे व कूलर की हवा से भी लोगों को राहत नहीं मिल रही थी। घर के भीतर तपिश से लोग परेशान थे। बाहर धूप की तल्ख किरणें सितम ढा रही थी। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, भगवाचुंगी, अंबेडकर चौराहा, सदर बाजार में दुकानें खुली थीं। ग्राहक व दुकानदार सभी गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन

पंखे व कूलर से भी राहत नहीं थी। बुधवार को तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि शाम को बादलों की सक्रियता बढ़ी, मगर देर शाम तक बारिश नहीं हुई। लोग गर्मी से बेहाल रहे। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed