फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tell me where the treasure is kept, otherwise we will kill you

प्रतापगढ़ : कहां रखा है खजाना बता दो नहीं तो जान से मार देंगे, कार में बदमाश करते रहे चिकित्सक की पिटाई

Sun, 12 Feb 2023 10:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Feb 2023 10:33 PM IST
सार

स्थानीय थाना क्षेत्र के चमरूपुर शुक्लान निवासी वैज्ञानिक के चिकित्सक पिता डॉ. बनवारीलाल सोनी का अगवा करने वाले कार सवार बदमाश घर में खजाना , चाभी के बारे में पूछते हुए जान से मारने की धमकी भी देते रहे।

विज्ञापन
Tell me where the treasure is kept, otherwise we will kill you
घटना का सीसीटीवी फुटेज देखती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्थानीय थाना क्षेत्र के चमरूपुर शुक्लान निवासी वैज्ञानिक के चिकित्सक पिता डॉ. बनवारीलाल सोनी का अगवा करने वाले कार सवार बदमाश घर में खजाना , चाभी के बारे में पूछते हुए जान से मारने की धमकी भी देते रहे। अनभिज्ञता जताने पर चिकित्सक की पिटाई भी बदमाश करते रहे। घटना से भयभीत चिकित्सक पुलिस व परिवार के लोगों के पहुंचने के बाद भी सहमा रहा।

विज्ञापन


डॉ. बनवारी लाल सोनी के अनुसार बदमाशों ने उसका मुंह, आंख, हाथ पैर बांध रखा था। रास्ते में उससे कमरों की चाभी व रखे गए खजाने के बारे में पूछते रहे। धमकाया कि यदि खजाने की जानकारी नहीं दोगे तो जान से मार देंगे। तिजोरी की चाभी कहां रखी है। कार सवार बदमाश घर में लूटपाट करने वाले बदमाशों से लगातार बातचीत जरूर करते रहे। कमरों का ताला तोड़ने के बाद आलमारी व बक्शे की चाभी की बाबत पूछने पर भी जोर देते रहे। कमरे में रखा कीमती लैपटाप समेत अन्य सामान को बदमाशों ने हाथ नहीं लगाया। केवल जेवरात व रुपये ही बदमाश ले गए। गजराही नहर पर बदमाश उसका हाथ पैर खोलकर छोड़ दिए। वह रात में गुजरने वाले लोगों से मदद मांगा लेकिन कोई रुका नहीं। ठंड लगने पर स्वेटर कान में बांध लिया था।
विज्ञापन


छानबीन के बाद पुलिस का शक स्थानीय बदमाशों की ओर घूम गया। चूंकि चिकित्सक अपने छोटे बेटे संग घर में रहता था। शनिवार को उसका छोटा बेटा डॉक्टर बिहारीलाल दिल्ली परीक्षा देने चला गया। इस बात की जानकारी कुछ लोगों को थी। बदमाशों को इस बात की सटीक जानकारी थी कि घर में चिकित्सक ही अकेले हैं। पुलिस रात में मोबाइल से बातचीत करने वाले बदमाशों तक पहुंचने के लिए मोबाइल बीटीएस खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tell me where the treasure is kept, otherwise we will kill you
डॉ. बनवारी लाल सोनी। - फोटो : अमर उजाला।

वैज्ञानिक बेटे ने मुख्य सचिव को दी जानकारी, पुलिस की जांच में आ गई तेजी
लीलापुर थाना क्षेत्र के चमरूपुर शुक्लान के चिकित्सक को अगवा कर लूटपाट की खबर पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही थी। इस बीच चिकित्सक के वैज्ञानिक बेटे ने प्रदेश के मुख्य सचिव को घटना से अवगत कराते हुए दूसरे अधिकारियों को जानकारी दी। मामला हाईप्रोफाइल होने की जानकारी के बाद पुलिस की जांच में तेजी आ गई। अफसरों के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लेेने के बाद साक्ष्य एकत्र किया।

Tell me where the treasure is kept, otherwise we will kill you
प्रतापगढ़ में लूटपाट के दौरान डॉक्टर के घर बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला।

ससुराल से पहुंची बेटी भी नहीं दे सकी जानकारी
चिकित्सक के दो बेटे व दो बेटियां हैं। एक बेटी शशि सोनी अपने पति के साथ गोरेगांव में रहती है। जबकि दूसरी सुषमा सोनी की कौशाम्बी में शादी हुई है। घटना की जानकारी के बाद वह मायके पहुंची। घर का सामान देखा लेकिन कितने के जेवरात व रुपये बदमाश ले गए हैं। इस बात की जानकारी नहीं दे सकी। अब परिवार के लोगों को वैज्ञानिक बेटे डॉ. गिरधारी लाल सोनी के आने का इंतजार है।

सीसीटीवी में कैद है कार, अंधेरा होने के कारण बदमाशों का चेहरा नहीं हुआ साफ
सड़क के किनारे चिकित्सक के मकान के सामने पुरुषोत्तम सोनी ने एसबीआई बैंक की टाइनी शाखा खोल रखी है। पुलिस वहां लगे सीसीटीवी के जरिए बदमाशों की खोजबीन करती रही। रात में आई ब्रेजा कार की पहचान हो गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण बदमाशों का चेहरा साफ नजर नहीं आया। फिलहाल पुलिस गजराजी, शमशेरगंज समेत अन्य स्थानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed