{"_id":"5728d6874f1c1bb2775ccfff","slug":"tehseel-diwas","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में एसडीएम ने लगाई अधिकारियों की क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में एसडीएम ने लगाई अधिकारियों की क्लास
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 03 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
kunda news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील दिवस में एसडीएम जेपी मिश्रा ने अधिकारियों की क्लास लगाई। उन्होंने पहले तो सभी विभाग के लोगों से पेंडिंग शिकायतों के बारे में जानकारी ली और कहा कि एक भी शिकायत निस्तारित करने में देरी न करें। इसके बाद देर से आने वाले अधिकारियों को भी जमकर खरीखोटी सुनाई। इस दौरान रजिस्टर अपने पास रखवा लिया और जो भी देर से पहुंचता उसे डांटने के बाद ही साइन करने देते। इससे तहसील दिवस में हड़कंप की स्थिति रही। यही नहीं जमीन पर कब्जे के कई मामलों में लेखपालों को भी झाड़ पिलाई कि अब मिलीभगत से काम नहीं चलेगा।
तहसील दिवस में उन्होंने एक-एक शिकायतों को ध्यान से सुनकर संबंधित विभागों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान रायअसकरनपुर के शिवकुमार सिंह प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आनंद सिंह इंटरमीडिएट कालेज का भवन प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर बनवा दिया गया है। मांग की गई कि इस विद्यालय की मान्यता निरस्त की जानी चाहिए। उधर मिश्रदयालपुर के दीनानाथ मिश्र ने बेटी के अपहरण करने वाले आरोपियों के खुले घूमने और उसके बरामद होने की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दिया। बाबागंज में एक जमीन के मामले में कानूनगो के मौके पर मौजूद न होने पर उन्होंने उन्हें जमकर डाटा। साथ ही कहा कि तुरंत जाकर मामले का निस्तारण करें। संग्रामगढ़ में भी एक जमीन के मामले में मुकदमा दर्ज कराए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान सीओ, तहसीलदार, कोतवाल सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।