फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Teenager raped, poisoned by giving medicine for abortion, died during treatment

Pratapgarh News: किशोरी से दुष्कर्म, गर्भपात कराने के लिए दवा बताकर दिया जहर, इलाज के दौरान मौत

Fri, 07 Jul 2023 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 07 Jul 2023 09:57 PM IST
विज्ञापन
Teenager raped, poisoned by giving medicine for abortion, died during treatment

विज्ञापन






पड़ोसी युवक पर किशोरी के भाई का आरोप, शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध



संवाद न्यूज एजेंसी



प्रतापगढ़। शादी का झांसा देकर पड़ोसी में रहने वाले एक युवक ने 14 वर्षीया किशोरी से दुष्कर्म किया। शादी का झांसा देकर फिर बराबर शारीरिक संबंध बनाए। गर्भ ठहरने की जानकारी हुई तो किशोरी को दवा देने की बात कही। आरोप है कि गर्भपात के लिए उसे दवा नहीं, उसे जान से मारकर रास्ते से हटाने के लिए जहर दे दिया। घर पहुंची किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी हुई। गंभीर हालत में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ देर रात विभिन्न धाराओं ने मुकदमा दर्ज किया है। वह घर से फरार है।



मामला बेल्हा के कुंडा क्षेत्र का है। इलाके की रहने वाली किशोरी के भाई ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसकी बहन फुसलाया। फिर शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। किशोरी ने विरोध किया तो वह वीडियो आदि दिखाकर ब्लैकमेल भी करता था। इसके बाद भी किशोरी उसके बहकावे में आती रही।
विज्ञापन




पुलिस ने बताया कि पांच जुलाई की शाम अचानक किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी कुंडा पहुंचे। जहां परीक्षण के बाद पता चला कि किशोरी गर्भवती है। उसके पेट में दो माह का गर्भ पल रहा है। साथ ही उसे जहर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




किशोरी के भाई का आरोप है कि उसकी नाबालिग बहन और उसके पेट में पल रहे गर्भ तो खत्म करने के लिए आरोपी युवक ने दवा बताकर जहर दे दिया। डॉक्टरों की सलाह पर किशोरी को उपचार के लिए प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।




पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर देर शाम घर लौटे। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपी मनोज पटेल के घर दबिश दी, लेकिन वह घर से फरार था। अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed