{"_id":"610d7abe8ebc3ec248410ca4","slug":"teenager-pregnant-after-rape-the-panchayat-settled-of-matter-after-paying-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती, पंचायत ने रुपये देने पर सुलटा दिया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती, पंचायत ने रुपये देने पर सुलटा दिया मामला
Fri, 06 Aug 2021 11:39 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:39 PM IST
सार
आसपुर देवसरा इलाके के एक गांव में पंचायत ने दुष्कर्म के मामले में अजीबोगरीब फैसला करते हुए पीड़ित किशोरी को आरोपी से रुपये दिला दिए। इसके बाद मामले को रफदफा कर दिया गया।
विज्ञापन
rape
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आसपुर देवसरा इलाके के एक गांव में पंचायत ने दुष्कर्म के मामले में अजीबोगरीब फैसला करते हुए पीड़ित किशोरी को आरोपी से रुपये दिला दिए। इसके बाद मामले को रफदफा कर दिया गया। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की। पंचों का यह फैसला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
आसपुर देवसरा इलाके के एक गांव की चौदह वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया था। इससे वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर किशोरी के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। धीरे-धीरे यह बात पूरे गांव में फैल गई। किशोरी से पूछताछ करने के बाद मामले का खुलासा हुआ। इस पर गांव में पंचायत बुलाई गई।
पंचों की मौजूदगी में आरोपी युवक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद भी पंचायत ने मनमाना फैसला कर दिया। आरोपी से किशोरी को रुपये दिलाकर मामले को रफादफा कर दिया गया। पुलिस को खबर तक नहीं दी गई। आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। फिर भी जांच की जाएगी।