{"_id":"6652f4d60948729df407ab1f","slug":"teenager-dies-due-to-magic-collision-sister-injured-family-members-block-the-road-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : मैजिक की टक्कर से किशोर की मौत,बहन घायल, परिजनों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : मैजिक की टक्कर से किशोर की मौत,बहन घायल, परिजनों ने किया चक्काजाम
Sun, 26 May 2024 02:07 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 26 May 2024 02:07 PM IST
सार
बच्चों को बाइक से उतार कर लघुशंका कराने लगा तभी सड़क पर तेज़ स्पीड से आजाद नगर को जा रही मैजिक गांडी ने बच्चों को टक्कर मार दी। बेटे आदित्य की तो मौके पर मौत हो गई. बेटी घायल हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बाबागंज के अचकवापुर के मजरे पुरवारा में लालगंज निवासी हरीलाल यादव पुत्र द्वारिका प्रसाद यादव रविवार को दोपहर 11 बजे अपने बेटे आदित्य यादव 12 एवं बेटी अंजली यादव को बाइक से बैठाकर अपने ससुराल श्रीपुर गांव थाना क्षेत्र महेशगंज जा रहे थे।
विज्ञापन
गांव के समीप पहुंचने पर उसे लघुशंका हुई। बच्चों को बाइक से उतार कर लघुशंका कराने लगा तभी सड़क पर तेज़ स्पीड से आजाद नगर को जा रही मैजिक गांडी ने बच्चों को टक्कर मार दी। बेटे आदित्य की तो मौके पर मौत हो गई. बेटी घायल हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों संग गांव वाले घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने पहुंचकर लोगों को समझाया बुझाया। इसके बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन