फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Teenager dies after being hit by TLM machine, accident occurs in Sangramgarh area

Pratapgarh : टीएलएम मशीन की चपेट में आने से किशोर की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Sun, 25 Aug 2024 03:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Aug 2024 03:32 PM IST
सार

रविवार को साइकिल से गुजर रहा एक किशोर अनूप पटेल (13) टीएलएम मशीन की चपेट मं आ गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते उसकी मौत हो गई। इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के बाद हाईवे के काम में लगे कर्मचारियों में भी खलबली मच गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। 

विज्ञापन
Teenager dies after being hit by TLM machine, accident occurs in Sangramgarh area
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लखपेड़ा बाजार में टीएलएम मशीन की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मासूम बच्चे की मौत से नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर बाबागंज हीरागंज मार्ग जाम जाम कर दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लखपेड़ा बाजार में गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण चल रहा है। हाईवे के निर्माण के लिए तमाम मशीनें भी लगाई गई हैं।

विज्ञापन


रविवार को साइकिल से गुजर रहा एक किशोर अनूप पटेल (13) टीएलएम मशीन की चपेट मं आ गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते उसकी मौत हो गई। इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के बाद हाईवे के काम में लगे कर्मचारियों में भी खलबली मच गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। मृतक किशोर अनूप पटेल पुत्र राजेंद्र संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नयापुरवा कोटा भवानीगंज का रहने वाला था। ग्रामीणों ने शव रखकर जाम लगा दिया। इससे आवागमन बाधित हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed