फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   teenage girl who went to her maternal grandmother's house went missing uncle accused her parents of Owner kill

Pratapgarh : ननिहाल से घर गई किशोरी गायब, मामा ने उसके माता-पिता पर लगाया ऑनर किलिंग का आरोप, मुकदमा दर्ज

Thu, 03 Jul 2025 07:12 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Jul 2025 07:12 PM IST
सार

आसपुर देवसरा। गायब भांजी के मामले में बहनोई के विरुद्ध किशोरी की हत्या के आशंका की मामा ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में लगी हुई है। आरोपीय घर पर ताला बंद कर फरार हैं।

विज्ञापन
teenage girl who went to her maternal grandmother's house went missing uncle accused her parents of Owner kill
हत्या कर किशोरी का शव दफनाए जाने की आशंका पर खुदाई कराती पुलिस। - फोटो : संवाद।

विस्तार

गायब भांजी के मामले में बहनोई के विरुद्ध किशोरी की हत्या के आशंका की मामा ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में लगी हुई है। आरोपीय घर पर ताला बंद कर फरार हैं।

विज्ञापन


जौनपुर जनपद की बदलापुर थाना क्षेत्र के कोडर कला गांव निवासी राकेश दुबे पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद दुबे ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी भांजी सोनी उम्र करीब 16 वर्ष बचपन से ही उसके घर रहा करती थी। करीब छह माह पूर्व वह अपने पिता के घर आसपुर देवसर थाना क्षेत्र के पीथापुर गांव आई। जहां से वह गायब है। उसे आशंका है कि उसके बहनोई इंद्रमणि मिश्रा उर्फ भुंवर तथा बहन मोनी ने उसकी भांजी सोनी को कहीं गायब कर दिया है ।
विज्ञापन


उसे आशंका है कि उसकी भांजी सोनी की उसके बहनोई व बहन हत्या भी कर सकते हैं। जब पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल के लिए गांव गई तो आरोपी के घर ताला लटकता हुआ नजर आया। आसपास के लोगों ने बताया कि दो दिन पूर्व वह कहीं दर्शन जाने की बात कह कर घर से निकले थे। तब से लौट कर घर नहीं आए हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा धीरेंद्र ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए एसपी द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों की तलाश कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



Trending Videos

किशोरी की हत्या कर शव दफन जाने की आशंका 

गायब किशोरी सोनी के मामले में जन चर्चाओं पर गौर करें तो उसके माता-पिता उसकी हत्या कर शव को दफन कर दिया है। किशोरी की हत्या का कारण उसे एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया जाना बताया जा रहा है। शव जहां दफन हुआ है उसकी भी जानकारी पुलिस को है। पुलिस क्षेत्राधिकार मनोज कुमार सिंह रघुवंशी शव को कब्र से बाहर निकलवाने के लिए गुरुवार को आसपुर देवसरा थाना गए थे। पर उनके पास मजिस्ट्रेट का आदेश न होने से वह वापस लौट आए। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकार मनोज कुमार सिंह रघुवंशी से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि किसी मजिस्ट्रेट का आदेश न होने से वह शव को कब्र से बाहर नहीं खुदवा सके मजिस्ट्रेट का ऑर्डर मिलने के बाद शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed