फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tears on seeing onion, reached beyond hundred

प्याज देखकर निकले आंसू, सौ के पार पहुंचा भाव

Fri, 06 Dec 2019 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tears on seeing onion, reached beyond hundred
onion
प्याज के बढ़ते दाम देखकर उपभोक्ताओं की आंखों से आंसू निकल रहे हैं। नासिक और कर्नाटक से प्याज की आपूर्ति ठप होने के कारण दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। गुरुवार को खुले बाजार में प्याज 110 रुपये किलो बिका। आलम यह रहा कि छोटे दुकानों से प्याज गायब था।
विज्ञापन

नासिक और कर्नाटक से प्याज की आपूर्ति ठप होने से दामों में भारी उछाल आया है। गुरुवार को खुले बाजार में 110 रुपये प्रति किग्रा की दर से प्याज की बिक्री हुई। आलम यह रहा कि शहर की छोटी-दुकानों से प्याज गायब हो गई है। आश्चर्य की बात तो यह है शासन ने जहां प्याज के दाम नियंत्रित करने और गोदामों में डंप करने वाले व्यवसाइयों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, वहीं जिले के अफसर कुंभकर्णी नींद में सो रहे हैं।
विज्ञापन

प्याज के दाम नियंत्रित करने के लिए न तो कोई प्रयास किया गया और न ही कोई पहल हुई है। गुरुवार को दुकानों पर पहुंचने वाले ग्राहक दाम सुनकर ही लौट जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नासिक में भारी बरसात होने और कर्नाटक में प्याज के गोदाम खाली होने से जिले में प्याज का संकट गहरा गया है। अभी तक 80 रुपये किग्रा बिकने वाली प्याज गुरुवार को अचानक 110 रुपये पर पहुंच गया। फुटकर दुकानों में अधिक दाम पर बिकते देख ग्राहक मंडी में प्याज लेने पहुंच गए। हालांकि वहां भी उन्हें राहत नहीं मिली।
प्याज डंप कर थोक विक्रेता कर रहे हैं मोटी कमाई
प्याज के दाम बढने में थोक विक्रेताओं का बड़ा हाथ है। प्याज डंप करके फुटकर व्यापार ियों को महंगे दाम पर बेच रहे हैं। इससे थोक विक्रेता जहां मालामाल हो रहे हैं, वहीं आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नासिक और कर्नाटक से प्याज इन दिनों नहीं आ रहा है। इससे आम ग्राहकों को थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थोक विक्रेता लगातार संपर्क में हैं, जल्द ही प्याज की आवक होते ही स्थित ि सामान्य हो जाएगी।
रमेश पांडेय, प्रभारी सचिव, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed