फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   teachers will no celebrate the teachers day

शिक्षक दिवस नहीं, विरोध दिवस मनाएंगे अध्यापक

Sun, 01 Sep 2019 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
teachers will no celebrate the teachers day
शिक्षक दिवस नहीं, विरोध दिवस मनाएंगे अध्यापक
विज्ञापन

शिक्षक सम्मान बचाओ दिवस मनाकर प्रेरणा एप का करेंगे विरोध
बीएसए कार्यालय पर करेंगे धरना-प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग में पांच सितंबर से प्रारंभ हो रहे प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षक संघ ने आवाज उठानी शुरू कर दी है। शिक्षक दिवस पर होने वाले कार्यक्रम का बहिष्कार करके शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने का फैसला किया है। शिक्षक नेताओं का कहना है कि सेल्फी लेकर मोबाइल पर भेजने से समाज की नजरों में शिक्षकों का सम्मान गिराने का कुत्सित प्रयास हो रहा है, जिसे हम लोग कदापि बर्दास्त नहीं करेंगे।
प्राइमरी और मिडिल स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कसने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग में पांच सितंबर से प्रेरणाएप लागू हो रहा है। इसके तहत शिक्षकों के स्कूल पहुंचते ही बच्चों के साथ सेल्फी लेकर प्रेरणाएप पर डालना होगा। ऐसा दिन में तीन बार करना होगा। पहले तो अध्यापिकाओं ने मामला उठाया कि शिक्षकों के साथ वह सेल्फी नहीं खिंचाएंगी और शिक्षक संगठन अपना अपमान बताते हुए इसका विरोध करने का फैसला लिया है। प्रतिवर्ष पांच सितंबर को आयोजित होने कार्यक्रम में प्रत्येक विकास खंड के तीन-तीन अध्यापकों को सम्मानित किया जाता था। मगर इस वर्ष शिक्षकों ने इसका विरोध करने का फैसला लिया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल और जिलामंत्री विनय कुमार सिंह ने बताया कि पांच सितंबर को शिक्षक सरकारी कार्यक्रमों का विरोध करके बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि समाज की नजर में शिक्षकों का सम्मान गिराने का कुत्सित प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन

प्रधान ने खाते में ट्रांसफर कर ली घूस की रकम
जांच अधिकारी के सामने लाभार्थियों ने दिया बयान
जामताली (ब्यूरो)। शिवगढ़ विकास खंड बिच्छूर ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों की किस्त आते ही प्रधान ने अपने खाते में घूस की रकम ट्रांसफर करा ली। इस बात का खुलासा शुक्रवार की शाम जांच अधिकारियों के पहुंचने पर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवगढ़ विकास खंड के ग्राम पंचायत बिच्छूर में प्रधानमंत्री आवास और शौचालय के लाभार्थियों से रुपये वसूलने की शिकायतों की जांच करने पहुंचे डीएसटीओ राजेश कुमार सिंह के सामने लाभार्थियों ने बताया कि आवास दिलाने के नाम पर 30-30 हजार रुपये घूस के तौर खाते से ही प्रधान ने ट्रांसफर करा लिया है। लाभार्थियों ने बैंक पास बुक दिखाते हुए साक्ष्य भी प्रस्तुत किया। कैलाशी देवी पत्नी रामनरेश, उर्मिला देवी पत्नी अंबिका प्रसाद, श्याम पियारी पत्नी शंभुनाथ ने अपने पासबुक की छायाप्रति जांच अधिकारी को दी है। शौचालय के लाभार्थी विद्या सागर मिश्र, नूरुल हसन, राम अवध, कंचन, जगदंबा प्रसाद, शकुंतला देवी ने जांच अधिकारी को बताया कि शौचालय बनवाने के लिए सिर्फ छह-छह हजार रुपये दिए गए हैं। गांव में जांच करने गए डीएसटीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि लाभार्थियों के आरोप सत्य प्रतीत हो रहे हैं,जल्द ही कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed