{"_id":"5b902b78867a557f17444b12","slug":"teachers-celebrated-black-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदेशक और प्रेरकों ने मनाया काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदेशक और प्रेरकों ने मनाया काला दिवस
pratapgarh
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग के मिडिल स्कूलों में तैनात अनुदेशकों ने मानदेय नहीं बढ़ाने और प्रेरकों ने 40 माह का बकाया मानदेय नहीं मिलने पर शिक्षक दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया। स्कूल में मौजूद रहकर अनुदेशकों ने बांह में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। जिले भर में बुधवार को शिक्षक दिवस जहां धूमधाम से मनाया गया, वहीं पीड़ित लोगों ने काला दिवस भी मनाया। उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा है कि 15 मई 2017 को अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाकर 17,000 रुपये करने पर सरकार ने मंजूरी दी थी।
मगर अभी तक अनुदेशकों को यह राशि नहीं दी जा रही है। अनुदेशकों ने बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया। इधर प्रेरकों ने 40 माह का बकाया मानदेय नहीं मिलने पर नाराजगी प्रकट करते हुए काला दिवस मनाया। प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सत्यवान सिंह की अगुवाई में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर कमलेश पांडेय, मनोज कुमार शर्मा, शिव कुमार, पंकज सिंह, विजय चक्रवर्ती, पवन मिश्रा, शशिकला, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।