फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Teachers and employees will have to give details of movable and immovable property

Pratapgarh News: शिक्षक और कर्मचारियों को देना होगा चल-अचल संपत्ति का ब्योरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Teachers and employees will have to give details of movable and immovable property
विभिन्न विभागों में कार्य करने वाले कर्मचारियों और शिक्षकों को अब अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देना होगा। विवरण में जमीन, वाहन के साथ अन्य जानकारियों मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। शासन का आदेश आने के बाद कर्मचारियों और शिक्षकों का ब्योरा अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक, बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की संख्या करीब 17,300 है।शासन के आदेश में कहा गया कि शिक्षक, कर्मचारियों के पास कितनी चल-अचल संपत्ति है। इसका ब्योरा विभाग को उपलब्ध कराएं। इसके बाद विभाग के माध्यम से उसे मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। शासन का उद्देश्य यह है कि अगर किसी कर्मचारी या शिक्षक का नाम घोटाला या घपलेबाजी प्रकरण में आया तो उसकी संपत्ति आदि की आसानी से जांच हो पाएगी। कहा गया है कि विभाग में कार्यरत शिक्षक और कर्मचारी अपनी नियुक्ति तिथि से लेकर उसके बाद हर पांच साल तक की अपनी संपत्ति का ब्योरा देंगे। इसके लिए निर्धारित समय भी रखा गया है। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई का भी निर्देश दिया गया है। एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया कि मानव संपदा पोर्टल पर कर्मचारियों और शिक्षकों की संपत्ति का ब्योरा अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed