{"_id":"66f699530e973794fd057c77","slug":"teachers-and-employees-took-to-the-streets-against-nps-ups-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-125368-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: एनपीएस-यूपीएस के खिलाफ सड़क पर उतरे शिक्षक-कर्मचारी, दिखा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: एनपीएस-यूपीएस के खिलाफ सड़क पर उतरे शिक्षक-कर्मचारी, दिखा आक्रोश
विज्ञापन
एनपीएस-यूपीएस के खिलाफ बृहस्पतिवार को विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों ने सड़काें पर उतर कर विरोध जताया। शहीद उद्यान से मीराभवन, रोडवेज बस अड्डा, डीएम आवास, पीडब्ल्यूडी कार्यालय से होते हुए आंबेडकर चौराहे तक पैदल मार्च कर नारेबाजी की।
सीपी राव ने बताया कि जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही यूपीएस के खिलाफ आंदोलन जारी रखने की बात दोहराई। कार्यक्रम प्रभारी विनय प्रताप सिंह ने कर्मचारियों से कहा कि शांतिपूर्ण रूप से विरोध करना है। सुरेन्द्र विमल ने एनपीएस से अधिक नुकसान देह यूपीएस को बताया। जिलाध्यक्ष पीडब्ल्यूडी करुणेश सिंह ने कहा कि देश की रक्षा करने अद्धसैनिक बलों की पुरानी पेंशन सबसे पहले बहाल होनी चाहिए। लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष ऐनुल हसन ने कहा यूपीएस को केंद्र सरकार की कैबिनेट ने 24 अगस्त को मंजूरी दी है। केंद्रीय कर्मचारियों पर इसे जबरन थोपा जा रहा है।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने भारत सरकार एनपीएस में संशोधन करके यूपीएस लागू करने जा रही है, जो ज्यादा खतरनाक है। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष शाहआलम, माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल कराएंगे। पैदल मार्च में विभिन्न संगठन शामिल रहे। शहीद उद्यान में हुई सभा की अध्यक्षता अटेवा जिलाध्यक्ष सीपी राव ने की। संचालन जिला सहसंयोजक डाॅ. विनोद त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर उमेश मिश्र, सुरजीत कुमार, वेद प्रकाश , अयोध्या यादव, रामयश कुरील, पुष्पा पाण्डेय, शौभा शर्मा, विश्वदीप सिंह, रमेश गौड, संजय यादव समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।