फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Teacher suspended for taking photo of ballot paper during voting

मतदान के दौरान मतपत्र की फोटो खींचने वाला शिक्षक निलंबित

Tue, 22 Feb 2022 11:50 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Teacher suspended for taking photo of ballot paper during voting
मतदान के दौरान मतपत्र की फोटो खींचते रंगे हाथ दबोचे गए शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इधर, मतपत्र की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाली शिक्षामित्र के मानदेय भुगतान पर रोक लगा दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी की सख्ती के बाद बीएसए ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की व्यवस्था थी। संत एंथोनी इंटर कॉलेज में मतदान करने आए संडवा चंद्रिका विकास खंड के प्राइमरी स्कूल कोठा में तैनात शिक्षक लक्ष्मीकांत दूबे को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

इधर, संडवाचंद्रिका विकास खंड के प्राइमरी स्कूल कल्यानपुर मौरहा में शिक्षामित्र के पद पर तैनात उर्मिला देवी के वोट देने के बाद मतपत्र को सोशल मीडिया पर वायरल करने पर अग्रिम आदेश तक मानदेय भुगतान पर रोक लगा दिया गया है। इन दोनों कर्मचारियों पर मतदान की गोपनीयता भंग करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन बंसल के निर्देश पर प्रभारी बीएसए सुधीर कुमार सिंह ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया। बीएसए की इस कार्रवाई से शिक्षक समाज सहमा हुआ है। दरअसल, कई शिक्षकों ने मतदान करने के बाद मतपत्र की फोटो खींच ली थी। मगर, शिक्षक की गिरफ्तारी होने के बाद से और शिक्षकों ने मतपत्र को सोशल मीडिया पर वायरल नहीं किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed