फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Teacher riding a bicycle dies after being hit by a bus

Pratapgarh News: बस की टक्कर से साइकिल सवार शिक्षक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Teacher riding a bicycle dies after being hit by a bus
तेज रफ्तार बस की टक्कर से साइकिल सवार शिक्षक दिवाकर तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर मिलने पर घर पर मातम पसरा रहा। वहीं शोक में धनवासा बाजार भी बंद रहा। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के धनवासा निवासी दिवाकर तिवारी (50) मंगलवार को साइकिल लेकर प्रयागराज के दहियावां स्थित मदरसा गौसिया विद्यालय पढ़ाने गए थे। विद्यालय बंद होने के बाद करीब दो बजे घर लौट रहे थे। घर से कुछ पहले राघवेंद्र सिंह के घर के सामने कमासिन से प्रयागराज जा रही प्राइवेट बस ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में आस पास के लोगों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन घायल शिक्षक को उपचार के लिए प्रयागराज ले गए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर देर रात घर लौट आए। इधर शिक्षक दिवाकर की मौत से गमगीन व्यापारियों ने धनवासा बाजार की दुकानें बंद रखी। वहीं मदरसा गौसिया विद्यालय दहियावां भी बंद रहा। प्रधानाचार्य देवेश तिवारी ने गहरा दुख जताया। मृतक शिक्षक की मौत पर पत्नी लीला देवी, बेटा हर्षित, बेटी दीक्षा का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष निकेत भारद्वाज ने बताया कि मृतक के भतीजे आशुतोष तिवारी की तहरीर पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के दौड़ने पर बस छोड़कर भाग निकला चालक
बाघराय के धनवासा निवासी शिक्षक दिवाकर तिवारी को टक्कर मारने वाले बस चालक को पकड़ने के लिए ग्रामीण दौड़े लेकिन वाहन छोड़कर वह भाग निकला। आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप था कि बस चालक मनमानी तरीके से वाहन चलाते हैं। जिससे आए दिन इस तरह के हादसे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed