{"_id":"691370e637e0412bf309e032","slug":"teacher-dies-in-bike-collision-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-151689-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बाइक की भिड़ंत में शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बाइक की भिड़ंत में शिक्षक की मौत
विज्ञापन
कंधई के औवार में मंगलवार की सुबह स्कूल जा रहे प्राइवेट शिक्षक राजमणि सिंह की बाइक में सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
हादसे में घायल शिक्षक की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार भी घायल हो गया। इस बीच जुटे लोगों के बीच मारपीट भी हुई। घटना को लेकर तनाव की खबर पर पट्टी सीओ मनोज रघुवंशी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। अमहरा निवासी 57 वर्षीय राजमणि सिंह सर्वजीतपुर स्थित एक कॉलेज में शिक्षक थे। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे वह बाइक से स्कूल जाने के लिए निकले। औवार के करीब सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में राजमणि सिंह की मौत हो गई।
मृतक पक्ष के लोगों का आरोप है कि घायल युवक को लोगों ने पकड़ रखा था।
इस बीच सरखेलपुर से आए कुछ लोग उसे जबरन छुड़ाकर ले गए। आरोपियों ने मारपीट भी की। सूचना मिलने पर पहुंचे दीवानगंज चौकी प्रभारी घटना के बाद क्षतिग्रस्त बाइकों को पुलिस चौकी उठा ले गए। सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी ने बताया कि तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।