फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   teacher brutually beaten his wife for 10 laksh car in dowry, case

दहेज में 10 लाख की कार के लिए शिक्षक पत्नी को पीटकर किया घायल, मुकदमा दर्ज

Mon, 16 Nov 2020 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
teacher brutually beaten his wife for 10 laksh car in dowry, case
teacher brutually beaten his wife for 10 laksh car in dowry, case
बाबागंज। दीपावली पर दहेज में 10 लाख की कार फाइनेंस न कराने पर शिक्षक पति ने शिक्षक पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। पत्नी ने मायके पक्ष के लोगों को बुलाकर पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे रामा निवासी सुनील कुमार शुक्ला पुत्र शैलसुता शुक्ला प्राइमरी स्कूल में शिक्षक हैं। वह वर्तमान में अंदवा झूंसी प्रयागराज में तैनात हैं। सुनील की पत्नी शिखा शुक्ला बहराइच जनपद में जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका हैं। उनका आरोप है कि पति सुनील उनके वेतन पर 10 लाख की कार लेना चाहते थे। मना करने पर उन्हें पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

शिक्षिका ने प्रयागराज के सलोरी रामचंद्रपुरम निवासी पिता दिनेश को इसकी जानकारी दी। अगले दिन थाने पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। शिखा की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक पति सुनील शुक्ला, जेठ संजीव शुक्ला, ससुर शैलसुता शुक्ला और जेठ के लड़के के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को महेशगंज पुलिस ने आरोपी शिक्षक सुनील कुमार शुक्ला का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पान विक्रेता को बंदूक की बट से पीटकर किया घायल
बाबागंज (संवाद)। महेशगंज थाना क्षेत्र के बहोरिकपुर निवासी शिवराज यादव पुत्र जागेश्वर ने बहोरिकपुर नहर पुल पर पान की दुकान खोल रखी है। रविवार की शाम कार सवार कुछ लोग आए और जमीन की रंजिश में शिवराज को बंदूक की बट से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर महेशगंज पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने श्यामनारायण निवासी राजापुर और तीन-चार अज्ञात के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed